Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों ने स्वास्थ्य अनुसंधान को मजबूत करने के लिए मिलाया हाथ

23 अगस्त, 2025 07:08 PM

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (DHR) की मेजबानी में भूटान, नेपाल, श्रीलंका, तिमोर-लेस्ते और भारत के प्रतिनिधि सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली में एक उच्च-स्तरीय क्षेत्रीय संवाद में शामिल हुए। इस बैठक का उद्देश्य स्वास्थ्य अनुसंधान प्रणालियों को मजबूत बनाना और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देना था, ताकि शोध सीधे नीतियों को दिशा दे, क्षेत्रीय प्राथमिकताओं का समाधान करे और भविष्य के लिए टिकाऊ व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. पॉल, पीएचएफआई के प्रो. डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी, पीएम-ईएसी की सदस्य डॉ. शमिका रवि, दवा विभाग के सचिव श्री अमित अग्रवाल, भारत के औषधि महानियंत्रक डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी, ANRF के सीईओ डॉ. शिवकुमार कल्याणरमन, पूर्व स्वास्थ्य सचिव श्री राजेश भूषण और पूर्व जैव प्रौद्योगिकी सचिव डॉ. रेनु स्वरूप सहित कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञ मौजूद रहे। ICMR के वरिष्ठ वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने भी सत्रों का संचालन किया।

ICMR महानिदेशक और स्वास्थ्य अनुसंधान सचिव डॉ. राजीव बहल ने इस अवसर पर कहा “वैश्विक साझेदारी और विज्ञान कूटनीति भारत की रणनीति के केंद्र में हैं। दक्षिण-दक्षिण सहयोग के माध्यम से संयुक्त परियोजनाएं और क्षमता निर्माण हमारी प्राथमिकता है, ताकि क्षेत्रीय देशों को एक-दूसरे के अनुभवों से लाभ मिले। सबसे अहम है कि विज्ञान और अनुसंधान का सीधा लाभ जनता तक पहुंचे।”

बैठक में बनी सहमति

क्षेत्रीय सहयोग : एएमआर (Antimicrobial Resistance), एनसीडी (गैर-संचारी रोग) और वन हेल्थ जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त प्रयास करने का संकल्प। संसाधन साझा करना : चिकित्सा प्रौद्योगिकी, फील्ड एपिडेमियोलॉजी ट्रेनिंग, नैतिकता और गुणवत्ता आश्वासन जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने का निर्णय। अनुसंधान और नीति सेतु : शोध और नीति संवाद के लिए औपचारिक तंत्र विकसित कर वैज्ञानिक साक्ष्यों को प्रभावी कार्यक्रमों में बदलना। ICMR ने कॉमन एथिक्स रिव्यू फॉर्म और निःशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम जैसे संसाधन साझा करने की पेशकश की, ताकि शुरुआती चरण में स्वास्थ्य अनुसंधान प्रणाली विकसित कर रहे देश बिना नई शुरुआत किए इनका लाभ ले सकें।

आगे की दिशा

प्रतिनिधियों ने वार्षिक/अर्धवार्षिक बैठकें, आदान-प्रदान यात्राएं और शोध पद्धति, नैतिकता, ग्रांट लेखन व विज्ञान संचार पर संयुक्त क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति जताई। बैठक का समापन इस सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि अब केवल ज्ञान-साझेदारी नहीं, बल्कि संयुक्त कार्रवाई होगी। विभिन्न देश वन हेल्थ, महामारी तैयारी, संक्रामक और वेक्टर जनित रोग, मातृ स्वास्थ्य और चिकित्सा नवाचार जैसे क्षेत्रों में नेतृत्व करेंगे, ताकि स्वास्थ्य अनुसंधान सीधे क्षेत्रीय जरूरतों और प्राथमिकताओं को पूरा कर सके।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित