Wednesday, October 28, 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

पंजाब

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

28 अक्टूबर, 2026 07:37 PM

चंडीगढ़/खन्ना : पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज मनरेगा कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों पर विचार करके उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा, ताकि इन मांगों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

खन्ना में यूनियन प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात के दौरान श्री सौंद ने उनकी समस्याओं और मांगों को ध्यानपूर्वक सुना तथा विश्वास दिलाया कि मान सरकार उनके लंबित मामलों का समय पर समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

कैबिनेट मंत्री ने मनरेगा, जिसे अब 'वीबी जी राम जी' के रूप में संदर्भित किया गया है, को लागू करने तथा जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं का सुचारु लाभ सुनिश्चित करने में मनरेगा कर्मचारियों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने तथा प्रदेशभर के गांवों के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

श्री सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सरकारी कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने और उनके कल्याण को सुनिश्चित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार पारदर्शी, कर्मचारी हितैषी और जवाबदेह शासन व्यवस्था में विश्वास रखती है तथा अपने कर्मचारियों की जायज चिंताओं को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

राज्य सरकार के जनहितैषी दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि मान सरकार किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, सरकारी कर्मचारियों और ग्रामीण समुदायों सहित समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए अथक प्रयास कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार समग्र विकास को बढ़ावा देने, ग्रामीण शासन व्यवस्था को मजबूत करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और प्रदेशभर में नागरिकों के अनुकूल सेवाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कैबिनेट मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आगे आश्वासन दिया कि बैठक के दौरान उठाए गए सभी मुद्दों की गहन समीक्षा की जाएगी और निर्धारित समय सीमा के भीतर उचित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के समक्ष मामला उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यावहारिक और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए नीतिगत निर्णयों अथवा वित्तीय प्रभाव वाले मुद्दों पर वित्त विभाग के साथ चर्चा की जाएगी।
कर्मचारियों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए श्री सौंद ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारी यूनियनों के साथ सकारात्मक बातचीत जारी रखेगी और उनकी जायज मांगों का निष्पक्ष, पारदर्शी तथा समयबद्ध तरीके से समाधान करने के लिए काम करेगी।

इस बैठक में मनरेगा कर्मचारी यूनियन के प्रधान सेवक सिंह, चेयरमैन अमनदीप कुमार, वित्त सचिव रमनदीप सिंह, हरविंदर सिंह, बंटी बैंस, किशोर कुमार और जगदेव सिंह उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान