Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

तरनतारन लॉ कॉलेज में लड़की को गोली मारने वाला लड़का मरा नहीं, जिंदा है

10 फ़रवरी, 2026 05:55 PM

तरनतारन : बीते दिन तरनतारन जिले के गांव उस्मा में लॉ कॉलेज के एक स्टूडेंट ने अपनी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा को गोली मारकर मार डाला था जिसके बाद आरोपी स्टूडेंट के भी सुसाइड करने की खबर फैल गई। असल में, सिर्फ़ लड़की की मौत हुई है, लेकिन उसे गोली मारने वाला युवक प्रिंस राज सिंह जिंदा है और अमृतसर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, नौशेहरा पन्नुआं के रहने वाले हीरा सिंह की बेटी संदीप कौर (19) गांव उस्मा के पंजाब कॉलेज ऑफ लॉ में दूसरे सेमेस्टर की स्टूडेंट थी। सोमवार सुबह जब वह कॉलेज पहुंची तो क्लास में दूसरे स्टूडेंट्स के साथ कुछ लड़के भी मौजूद थे। इस दौरान गांव मलिया के रहने वाले जगजीत सिंह के बेटे प्रिंस राज सिंह (19) ने संदीप कौर को दोस्ती का प्रपोज़ल दिया, लेकिन मना करने पर उसने अपने डब में रखी रिवॉल्वर से गोली मार दी।

गोली लगने से संदीप कौर की क्लासरूम में ही मौके पर मौत हो गई। इसके तुरंत बाद प्रिंस राज सिंह ने अपने सिर में गोली मार ली और वह ज़मीन पर गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी स्टूडेंट को इलाज के लिए अमृतसर के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रिंस राज सिंह पिछले करीब छह महीने से संदीप कौर को दोस्ती के लिए परेशान कर रहा था, लेकिन वह मना करती रही और अपनी पढ़ाई पर ध्यान देती रही। इसी रंजिश में उसने कॉलेज क्लासरूम में यह खूनी वारदात की। मृतक संदीप कौर छह बहनों और एक छोटे भाई में से एक थी। उसके पिता हीरा सिंह की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से कॉलेज एडमिनिस्ट्रेटर्स और आरोपी परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे