Monday, August 17, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

तमिलनाडु के नए सीएम विजय पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, राज्य की अहम परियोजनाओं पर होगी चर्चा

27 मई, 2026 04:55 PM

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय पद संभालने के बाद अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसे राज्य की नई गठबंधन सरकार की बढ़ती राजनीतिक महत्वाकांक्षा से भी आंका जा रहा है।

विजय ने 10 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। कांग्रेस, भाकपा, माकपा, वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन से सरकार बनी। कई दशकों बाद तमिलनाडु में गठबंधन सरकार बनी है। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी में तमिल के महान कवि संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसे राष्ट्रीय स्तर पर तमिल सांस्कृतिक पहचान को प्रमुखता देने के तौर पर देखा जा रहा है।

शाम को विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर शाम 4:30 बजे से 5 बजे के बीच मुलाकात करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री तमिलनाडु से जुड़े कई मुद्दों पर एक विस्तृत ज्ञापन सौंप सकते हैं। प्रधानमंत्री के अलावा विजय की मुलाकात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी होने की संभावना है।

राजनीतिक गलियारों में इस बात पर भी नजर है कि विजय कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं। इसे भाजपा विरोधी गठबंधन के भीतर समन्वय बनाए रखने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे