Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

डोडा पुलिस की एडवाइजरी, भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से सड़कों पर यातायात बंद

03 सितंबर, 2025 08:31 PM

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश और खराब मौसम के चलते कई सड़कों पर भूस्खलन और मलबा जमा होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रशासन की ओर से भले ही सड़कों को लगातार साफ किया जा रहा है, लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

3 सितंबर की सुबह तक कोई गाड़ी नहीं चलेगी

डोडा पुलिस द्वारा जारी ताजा एडवाइजरी में बताया गया है कि नशरी से उधमपुर के बीच की सड़क भी भूस्खलन के कारण पूरी तरह से जाम हो चुकी है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। असर से बटोटे या उधमपुर/जम्मू की ओर जाने वाले सभी मार्गों और डोडा–ठठरी–गंदोह रोड पर 3 सितंबर की सुबह तक कोई गाड़ी नहीं चलेगी।

डोडा जिला पुलिस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल के जरिए दी जानकारी

डोडा पुलिस ने साफ किया है कि मंगलवार से लेकर 3 सितंबर की सुबह तक इन सभी मार्गों पर किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसके बाद मौसम की स्थिति को देखते हुए फिर से समीक्षा की जाएगी और आगे का निर्णय लिया जाएगा। डोडा पुलिस क्षेत्र में संभावित बाढ़ के खतरों और उससे जुड़े खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार सार्वजनिक घोषणाएं कर रही है। इस बात की जानकारी डोडा जिला पुलिस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल के जरिए दी है।

बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं

डोडा पुलिस ने सभी नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पूर्ण सहयोग करने की अपील की है। यह कदम जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। जिले में कई इलाकों में सड़कों पर कीचड़ और मलबा जमा हो गया है, जिससे फिसलन और दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे यातायात बार-बार बाधित हो रहा है। डोडा पुलिस की टीम मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

जिला प्रशासन राजौरी ने सुरक्षित प्रवास के लिए कई आवास केंद्र तैयार

वहीं, राजौरी जिले के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी पोस्ट करते हुए कहा गया है कि जिला प्रशासन राजौरी ने सुरक्षित प्रवास के लिए कई आवास केंद्र तैयार रखे हैं। राजौरी शहर में किसी भी सहायता के लिए ‘7051061770’ पर संपर्क करें। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित