Monday, June 29, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित,कहा-अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से विश्वास और सहयोग की बढ़ती है भावना जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान दिल्ली-एनसीआर में जल्द होगी मानसून की एंट्री, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत भारत को एक भरोसेमंद मित्र और साझेदार होने पर गर्व है: सेशेल्स राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने पर बोले पीएम मोदी सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी भारत ने पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड को 3-2 से हराया: FIH प्रो लीग अर्जेंटीना की लगातार तीसरी जीत, जॉर्डन पर 3-1 से विजय: FIFA वर्ल्ड कप कनाडा ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार अंतिम-16 में पहुंचा: FIFA वर्ल्ड कप मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

पंजाब

डिप्टी स्पीकर द्वारा ‘शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन’ के लिए विशेष बैठक

02 मार्च, 2026 07:33 PM

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के “ युद्ध नशों विरुद्ध ” मुहिम को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज श्री जय कृष्ण सिंह रोड़ी , डिप्टी स्पीकर, पंजाब विधानसभा द्वारा ‘शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन’ के आयोजन संबंधी एक विशेष बैठक बुलाई गई।

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब की युवा पीढ़ी को नशों से बचाने और रंगले पंजाब की पुनर्स्थापना के लिए राज्य स्तर पर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 22 मार्च 2026 को फुटबॉल की नर्सरी के रूप में प्रसिद्ध माहिलपुर (गढ़शंकर), जिला होशियारपुर में ‘शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन’ राज्य स्तरीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 23 मार्च 2026 को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह खटकड़ कलां में आयोजित किया जाएगा। इसी के मद्देनज़र एक दिन पूर्व 22 मार्च को यह मैराथन शहीद-ए-आज़म को समर्पित करते हुए करवाई जाएगी।

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह ने एक स्वस्थ और जागरूक राष्ट्र का सपना देखा था। नशों का उन्मूलन करना और युवाओं को खेलों से जोड़ना हमारा कर्तव्य है। यह मैराथन युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करेगी और उन्हें नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगी।

मैराथन में 5 किमी, 10 किमी, 21 किमी और 42 किमी की विभिन्न श्रेणियां होंगी, जिनमें बच्चे, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांगजन भाग ले सकेंगे। विजेताओं को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा देश-विदेश की प्रमुख हस्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम की सफलता के लिए खेल एवं युवा सेवाएं विभाग, पर्यटन विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों का सहयोग लिया जाएगा। एस.आर.एस.एफ. एनजीओ द्वारा भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

बैठक में श्री परमिंदर सिंह गोल्डी (चेयरमैन, पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड), डॉ. एस.पी. आनंद कुमार (आईएएस), श्री हरप्रीत सिंह सूदन (डायरेक्टर, खेल), श्री दमप्रीत वालिया (आईएएस), श्रीमती आशिका जैन (डिप्टी कमिश्नर, होशियारपुर), श्रीमती चरू मीता, श्री सुखप्रीत सिंह सिद्धू, श्री तेजदीप सिंह सैणी, श्री मेजर सिंह (एसपी, होशियारपुर), श्री गौतम कपूर (लोक संपर्क अधिकारी), श्री राजेश बख्शी, श्री कुलवंत सिंह संघा, श्री अरविंदर सिंह, डॉ. परमिंदर सिंह, डॉ. साजन शर्मा, श्री लक्ष्य भारती, श्री राम लोक खटाणा तथा श्री मोहित अत्तरी, लोक संपर्क अधिकारी/डिप्टी स्पीकर, पंजाब विधानसभा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अंत में डिप्टी स्पीकर ने कहा, “आइए, हम सभी मिलकर नशा मुक्त पंजाब के लिए दौड़ें और शहीदों के सपनों को साकार करें।”

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मार्च 2022 से मई 2026 के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने 1,055 मामलों में 1,111 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मार्च 2022 से मई 2026 के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने 1,055 मामलों में 1,111 आरोपियों को किया गिरफ्तार

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संत कबीर दास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संत कबीर दास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट!

पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट!

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

*एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर*

*एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर*

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित