Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

11 मई, 2026 06:08 PM

चंडीगढ़/गढ़शंकर : हल्का गढ़शंकर के गांव मोरांवाली में आज पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर सरदार जय कृष्ण सिंह रौड़ी की अगुवाई में विकास कार्यों को और मजबूती मिली, जब उन्होंने गांव में बनने वाली नई सड़क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गांववासियों और क्षेत्र निवासियों ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी का स्वागत किया और गांव के विकास के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

उद्घाटन मौके पर सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी स्पीकर स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गांवों में सड़कों, गलियों, पीने के पानी, सीवरेज, खेल मैदानों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगातार फंड जारी किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को शहरों जैसी सुविधाएं गांवों में ही मिल सकें।

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा कि गांव मोरांवाली में बनने वाली यह सड़क लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस सड़क के बनने से आवागमन सुगम होगा और लोगों को कई समस्याओं से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में गांववासियों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया है।

स.रौड़ी ने कहा कि वह हल्का गढ़शंकर के हर गांव के विकास के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और हर गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार जनकल्याणकारी नीतियों को प्राथमिकता दे रही है और शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी तथा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सरकार होने के नाते हर वर्ग के कल्याण को सुनिश्चित किया जा रहा है।

इस अवसर पर गांववासियों ने भी डिप्टी स्पीकर स. रौड़ी का धन्यवाद करते हुए कहा कि गांव में हो रहे विकास कार्यों से लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है और क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है।

इस मौके पर गांव के पंच, सरपंच, नंबरदार, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे