Sunday, May 24, 2026
BREAKING
भारत हमारा अहम रणनीतिक साझेदार : मार्को रूबियो India’s five-point approach : जयशंकर ने संघर्षों के समाधान के लिए कूटनीतिक संवाद और सुरक्षित समुद्री व्यापार को बताया अहम जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एंटी-टेरर ऑपरेशन का दूसरा दिन, सर्च ऑपरेशन तेज भारत-अमेरिका साझेदारी पहले से मजबूत, अब इसके विस्तार पर जोर: रूबियो Ebola crisis: भारत ने अफ्रीका को भेजी चिकित्सा सामग्री और सुरक्षा किट की पहली खेप सरकार ने सीएनजी, एलएनजी और हाइड्रोजन डिस्पेंसर के सत्यापन का दायरा बढ़ाया, नई शुल्क लागू पीएम मोदी ने चीन में हुए कोयला खदान हादसे में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया कड़ी सुरक्षा के बीच देशभर में यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 परीक्षा जारी ‘सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग’ के लोकार्पण से भारत-अमेरिका संबंध होंगे और मजबूत : सर्जियो गोर WHO ने कांगो और युगांडा में फैले इबोला प्रकोप को सार्वजनिक आपात स्थिति किया घोषित

राष्ट्रीय

ट्विशा शर्मा केस : एम्स भोपाल में दूसरी बार किया जा रहा शव का पोस्टमार्टम, सुरक्षा कड़ी

24 मई, 2026 04:30 PM

भोपाल : ट्विशा शर्मा मौत मामले में कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को एम्स भोपाल में एम्स दिल्ली की एक उच्च-स्तरीय फोरेंसिक टीम की ओर से शव का दूसरी बार पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में एम्स दिल्ली की एक उच्च-स्तरीय टीम शनिवार शाम को मध्य प्रदेश सरकार की ओर से विशेष रूप से उपलब्ध कराए गए, एक विमान से भोपाल पहुंची थी।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के बाद एम्स दिल्ली के निदेशक की देखरेख में गठित चार-सदस्यीय मेडिकल बोर्ड, शव की फिर से पोस्टमार्टम कर रहा है। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जा रही है।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में फंदे से लटकी हुई मिली थी। लगभग पांच महीने पहले उनकी शादी वकील समर्थ सिंह से हुई थी। ट्विशा के परिजनों ने पति और सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि ट्विशा को दहेज के लिए गंभीर रूप से प्रताड़ित किया गया। ट्विशा के परिजनों ने शव का दूसरी बार पोस्टमार्टम करने की मांग की थी।

फरार चल रहे ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने हाल ही में आत्मसमर्पण किया है। समर्थ को सात दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। समर्थ की मां गिरिबाला सिंह की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

इस मामले का सर्वोच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया है और इसे 'ससुराल में हुई अप्राकृतिक मौतों के मामलों में कथित संस्थागत पक्षपात और प्रक्रियागत विसंगतियों' से संबंधित शीर्षक के तहत दर्ज किया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली एक बेंच 25 मई को मामले की सुनवाई करेगी।

जानकारों का कहना है कि दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट यह तय करने में अहम होगी कि ट्विशा की मौत आत्महत्या थी या हत्या। मध्य प्रदेश सरकार ने पूरे सहयोग का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहले ही कहा था कि एक निष्पक्ष जांच के जरिए सच सामने आएगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

India’s five-point approach : जयशंकर ने संघर्षों के समाधान के लिए कूटनीतिक संवाद और सुरक्षित समुद्री व्यापार को बताया अहम

India’s five-point approach : जयशंकर ने संघर्षों के समाधान के लिए कूटनीतिक संवाद और सुरक्षित समुद्री व्यापार को बताया अहम

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एंटी-टेरर ऑपरेशन का दूसरा दिन, सर्च ऑपरेशन तेज

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एंटी-टेरर ऑपरेशन का दूसरा दिन, सर्च ऑपरेशन तेज

Ebola crisis: भारत ने अफ्रीका को भेजी चिकित्सा सामग्री और सुरक्षा किट की पहली खेप

Ebola crisis: भारत ने अफ्रीका को भेजी चिकित्सा सामग्री और सुरक्षा किट की पहली खेप

सरकार ने सीएनजी, एलएनजी और हाइड्रोजन डिस्पेंसर के सत्यापन का दायरा बढ़ाया, नई शुल्क लागू

सरकार ने सीएनजी, एलएनजी और हाइड्रोजन डिस्पेंसर के सत्यापन का दायरा बढ़ाया, नई शुल्क लागू

पीएम मोदी ने चीन में हुए कोयला खदान हादसे में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया

पीएम मोदी ने चीन में हुए कोयला खदान हादसे में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया

कड़ी सुरक्षा के बीच देशभर में यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 परीक्षा जारी

कड़ी सुरक्षा के बीच देशभर में यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 परीक्षा जारी

जयशंकर ने उठाया अमेरिकी वीजा का मुद्दा, रुबियो बोले- 'भारत को टारगेट नहीं किया गया'

जयशंकर ने उठाया अमेरिकी वीजा का मुद्दा, रुबियो बोले- 'भारत को टारगेट नहीं किया गया'

दिल्ली में आज भव्य जनजातीय सम्मेलन का आयोजन, गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल

दिल्ली में आज भव्य जनजातीय सम्मेलन का आयोजन, गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

पीएम मोदी: भारत दुनिया का भरोसेमंद साझेदार बनकर उभरा, युवाशक्ति और तकनीक का बढ़ा प्रभाव

पीएम मोदी: भारत दुनिया का भरोसेमंद साझेदार बनकर उभरा, युवाशक्ति और तकनीक का बढ़ा प्रभाव