Tuesday, March 31, 2026
BREAKING
वह दिन दूर नहीं जब कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से विद्यार्थी बेहतर शिक्षा लेने के लिए पंजाब आएंगे: भगवंत सिंह मान विपक्ष पंजाब के पंजाब की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37 प्रतिशत गिरावट पंजाब में वेयरहाउसिंग अधिकारी की मौत का मामला कमजोर किया जा रहा है : सुनील जाखड़ मंत्रिमंडल ने एनएचएआई के सड़क प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के लिए सतलुज नदी से गाद निकालने को मंजूरी दी सांसद सैलजा ने किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक कांग्रेस विधायक दल की बैठकः प्रदेशभर की मंडियों में जाएंगे कांग्रेस विधायक- हुड्डा राज्यसभा चुनाव में धांधली करने वाले निर्वाचन अधिकारी की शिकायत करेगी कांग्रेसः हुड्डा ईरान युद्ध के बीच सरकार ने केरोसिन की आपूर्ति में तेजी लाने के लिए नियमों में दी ढील

राष्ट्रीय

ट्रंप बोले 'मोदी मेरे अच्छे दोस्त', तो पीएम मोदी ने जवाब दिया- 'भारत-अमेरिका हैं नेचुरल पार्टनर'

10 सितंबर, 2025 07:31 PM

हालिया व्यापारिक मतभेदों के बावजूद भारत और अमेरिका के रिश्तों में दोस्ताना गर्मजोशी बरकरार है। एक ओर जहां दोनों देशों के बीच रूसी तेल खरीद और टैरिफ को लेकर खींचतान जारी है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर रिश्तों को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं।

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक पोस्ट के जरिए यह कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक अड़चनों को दूर करने की दिशा में संवाद जारी है। ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को 'बहुत अच्छा दोस्त' बताते हुए यह भी कहा कि वह आने वाले हफ्तों में उनसे सीधी बातचीत को लेकर उत्साहित हैं।

इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी त्वरित प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया के ज़रिए स्पष्ट किया कि भारत और अमेरिका न केवल करीबी दोस्त हैं, बल्कि स्वाभाविक साझेदार भी हैं। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ताएं सहयोग के नए दरवाज़े खोलेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्षों की टीमें तेजी से इस दिशा में काम कर रही हैं और वे राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत को लेकर आशान्वित हैं।

पीएम मोदी ने कहा, "हम दोनों देश वैश्विक मंच पर अहम साझेदार हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी साझा कोशिशों से भारत और अमेरिका के नागरिकों के लिए एक सुनहरा और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित किया जा सकेगा।"

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने पीएम मोदी की सराहना की हो। बीते शनिवार को भी उन्होंने भारत-अमेरिका रिश्तों को "बहुत खास" करार दिया था और कहा था कि वे हमेशा पीएम मोदी के दोस्त रहेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि कुछ नीतियों को लेकर असहमति हो सकती है, लेकिन इससे रिश्तों की मूल भावना प्रभावित नहीं होगी।

क्या है विवाद की जड़?
भारत द्वारा रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदना और कुछ अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ लगाने को लेकर अमेरिका की नाराज़गी बनी हुई है। अमेरिका चाहता है कि भारत वैश्विक प्रतिबंधों के तहत रूस से दूरी बनाए, जबकि भारत अपने ऊर्जा हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच एक हाई-लेवल बातचीत हो सकती है, जिसमें व्यापार, रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक भू-राजनीतिक हालात पर चर्चा की जाएगी। ट्रंप के बयान और पीएम मोदी की प्रतिक्रिया ने संकेत दे दिया है कि भले ही रास्ते में कांटे हों, लेकिन दोस्ती की डोर मज़बूत बनी हुई है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं