Saturday, May 30, 2026
BREAKING
प्रत्येक सैनिक को ड्रोन उड़ाने में सक्षम होना चाहिए, कैडेटों को भविष्य के युद्धक्षेत्रों के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा: सेना प्रमुख नोएडा : तकनीकी खराबी के कारण कुछ केंद्रों पर देर से शुरू हुई सीयूईटी (यूजी) 2026 परीक्षा, छात्रों को दिया अतिरिक्त समय सोना एक हफ्ते में हजार रुपए और चांदी दो हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई लखनऊ पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, गिरोह का होगा भंडाफोड़ अखिलेश का भाजपा पर तंज, बोले- काला चश्मा लगाकर जनता को गुमराह करने वाले, अब जाने वाले गाजियाबाद में शख्स की हत्या पर मायावती ने जताया दुख, अपराधियों को सजा देने की मांग दक्षिण कोरिया को युद्धकालीन ऑपरेशनल कंट्रोल सौंपने में संतुलन जरूरी, अमेरिकी भूमिका का सम्मान हो: हेगसेथ दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन परियोजना को मिलेगा कॉमर्शियल सपोर्ट, विकसित होंगे बिजनेस हब गोरखपुर में बनेगा यूपी का पहला साहित्य पार्क, साहित्य और तकनीक का होगा संगम ट्रंप ने ईरान के साथ ड्राफ्ट डील पर अंतिम फैसला टाला

दुनिया

ट्रंप ने ईरान के साथ ड्राफ्ट डील पर अंतिम फैसला टाला

30 मई, 2026 02:11 PM

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते पर अंतिम फैसला फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की। शुक्रवार को व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि यह बैठक लगभग दो घंटे चली। अधिकारी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "सिचुएशन रूम की बैठक खत्म हो गई है और यह लगभग दो घंटे तक चली। राष्ट्रपति ट्रंप केवल ऐसी डील करेंगे जो अमेरिका के लिए अच्छी हो और उनकी 'रेडलाइन' (सीमाओं) को पूरा करती हो। ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकता।" हालांकि, बैठक के बाद भी ट्रंप ने कोई अंतिम फैसला क्यों नहीं लिया, इसकी वजह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सकी।

इससे पहले शुक्रवार को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ईरान के साथ समझौते के लिए कुछ प्रमुख शर्तें रखी थीं। उन्होंने कहा था कि वह अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय लेंगे।
ट्रंप की मुख्य मांगों में ईरान के संवर्धित (एनरिच्ड) परमाणु पदार्थों को खत्म करना, होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल्क के पूरी तरह खोलना और समुद्र में बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाना शामिल है।
ट्रंप ने कहा कि ईरान को यह वचन देना होगा कि वह कभी भी परमाणु हथियार या परमाणु बम नहीं बनाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत सभी जहाजों के लिए बिना किसी शुल्क के दोनों दिशाओं में खोला जाना चाहिए। यदि समुद्र में कहीं बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं तो उन्हें भी हटाया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका द्वारा लगाया गया नौसैनिक प्रतिबंध अब हटा लिया जाएगा।
ट्रंप के अनुसार, ईरान के संवर्धित परमाणु पदार्थ, जिन्हें उन्होंने "न्यूक्लियर डस्ट" कहा, अमेरिका, ईरान और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के सहयोग से जमीन के भीतर से निकाले जाएंगे और नष्ट कर दिए जाएंगे। उनका दावा है कि ये सामग्री पिछले वर्ष जून में हुई अमेरिकी बमबारी के बाद गहराई में दब गई थी।
वहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने शुक्रवार को सरकारी मीडिया से बातचीत में कहा कि फिलहाल चल रही वार्ताएं सीमित दायरे की हैं और इनमें परमाणु मुद्दा शामिल नहीं है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

दक्षिण कोरिया को युद्धकालीन ऑपरेशनल कंट्रोल सौंपने में संतुलन जरूरी, अमेरिकी भूमिका का सम्मान हो: हेगसेथ

दक्षिण कोरिया को युद्धकालीन ऑपरेशनल कंट्रोल सौंपने में संतुलन जरूरी, अमेरिकी भूमिका का सम्मान हो: हेगसेथ

कांगो के लोग अकेले नहीं, डब्‍ल्‍यूएचओ उनकी मदद के लिए पूरी तरह साथ खड़ा है : टेड्रोस

कांगो के लोग अकेले नहीं, डब्‍ल्‍यूएचओ उनकी मदद के लिए पूरी तरह साथ खड़ा है : टेड्रोस

अमेरिका के पास हम पर हमला करने की कोई वजह नहीं: क्यूबा के उप विदेश मंत्री

अमेरिका के पास हम पर हमला करने की कोई वजह नहीं: क्यूबा के उप विदेश मंत्री

एआई की रेस में चीन अमेरिका से काफी पीछे : वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट

एआई की रेस में चीन अमेरिका से काफी पीछे : वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट

कांगो में संघर्ष और असुरक्षा के बीच इबोला संक्रमण की रोकथाम मुश्‍क‍िल, डब्‍ल्‍यूएचओ चिंतित

कांगो में संघर्ष और असुरक्षा के बीच इबोला संक्रमण की रोकथाम मुश्‍क‍िल, डब्‍ल्‍यूएचओ चिंतित

एआई तय करेगा भविष्य में युद्ध की रूपरेखा, लेकिन नैतिक फैसले हमेशा इंसानों के पास रहने जरूरी : जेडी वेंस

एआई तय करेगा भविष्य में युद्ध की रूपरेखा, लेकिन नैतिक फैसले हमेशा इंसानों के पास रहने जरूरी : जेडी वेंस

नेपाल में पहली बार राजदूतों की नियुक्ति के लिए होगा कॉम्पिटिशन, 5 जून तक इच्छुक उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नेपाल में पहली बार राजदूतों की नियुक्ति के लिए होगा कॉम्पिटिशन, 5 जून तक इच्छुक उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

यूएन एजेंसी की चेतावनी: आने वाले वर्षों में और गर्म होगी धरती, टूटेगा रिकॉर्ड

यूएन एजेंसी की चेतावनी: आने वाले वर्षों में और गर्म होगी धरती, टूटेगा रिकॉर्ड

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर किसी का कंट्रोल नहीं, ओमान के दखल पर ट्रंप ने दी चेतावनी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर किसी का कंट्रोल नहीं, ओमान के दखल पर ट्रंप ने दी चेतावनी

मंगल से 1761 नमूनों की जांच कर 3943 रिपोर्ट भेज चुका है एपीएक्सएस, जानें कैसे काम करता है यह हाईटेक सेंसर

मंगल से 1761 नमूनों की जांच कर 3943 रिपोर्ट भेज चुका है एपीएक्सएस, जानें कैसे काम करता है यह हाईटेक सेंसर