Sunday, August 16, 2026
BREAKING
किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर डीपीएल: तेजस्वी दहिया ने खेली कप्तानी पारी, सुपरस्टार्स ने टाइगर्स को 6 विकेट से हराया डार्विन टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 284 पर सिमटी, बांग्लादेश ऐतिहासिक जीत के करीब गाले टेस्ट: बारिश की वजह से दूसरे दिन का खेल शुरू होने में देरी ऐतिहासिक जीत से बांग्लादेश को डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भी पहुंचा फायदा, ऑस्ट्रेलिया को भारी नुकसान एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, फातिमा सना बनीं कप्तान मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’ अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

दुनिया

ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच युद्ध विराम को तीन सप्ताह के लिए बढ़ाने की घोषणा की

ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच युद्ध विराम को तीन सप्ताह के लिए बढ़ाने की घोषणा की

24 अप्रैल, 2026 12:07 PM

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच युद्ध विराम को तीन सप्ताह के लिए बढ़ाने की घोषणा की। इसके साथ ही इसे एक "ऐतिहासिक" कदम बताया और वाशिंगटन में दोनों पक्षों के बीच संभावित सीधी बातचीत का संकेत दिया। यह फैसला ओवल ऑफिस में हुई एक बैठक के बाद सामने आया, जिसमें दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। अमेरिका में लेबनान की राजदूत नादा हमादेह मोवाद और इजरायल के राजदूत येचिएल लीटर बैठक में शामिल थे। ट्रंप ने कहा, "वे तीन सप्ताह के अतिरिक्त युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं, अब और गोलीबारी नहीं होगी। दोनों देशों के नेता आने वाले सप्ताह में वाशिंगटन का दौरा कर सकते हैं।"

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस कदम को "एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षण" बताया और दोनों पक्षों को एक साथ लाने का श्रेय राष्ट्रपति की सीधी भागीदारी को दिया। उन्होंने कहा कि इस विस्तार से दोनों देशों को दीर्घकालिक समाधान खोजने के लिए अवसर मिलेगा।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि इजरायल और लेबनान दोनों को हिजबुल्लाह को लेकर एक जैसी सुरक्षा चिंता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोनों देश एक ही आतंकवादी संगठन के शिकार हैं, और आशा व्यक्त की कि युद्धविराम से दोनों देशों के बीच स्थायी शांति स्थापित हो सकती है।

इजरायली राजदूत येचिएल लीटर ने कहा कि इजरायल शांति और नागरिकों की सुरक्षा चाहता है। दोनों सरकारें एकजुट हैं और हिजबुल्लाह के प्रभाव से देश को मुक्त कराना चाहती हैं।"
लेबनान की राजदूत नादा हमादेह मोवाद ने अमेरिकी समर्थन का स्वागत करते हुए कहा, "आपकी मदद और समर्थन से हम लेबनान को फिर से स्थिर बना सकते हैं।
ट्रंप ने युद्धविराम के प्रयास को व्यापक क्षेत्रीय कूटनीति से जोड़ा, जिसमें ईरान से संबंधित अमेरिकी प्रयास भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, "इजरायल-लेबनान वार्ता, उन कुछ मुद्दों की तुलना में आसान होनी चाहिए जिन पर हम काम कर रहे हैं। दोनों पक्ष एक साझा खतरे के खिलाफ एकजुट हैं।"

ट्रंप ने दोहराया कि हमले की स्थिति में इजरायल को जवाबी कार्रवाई का अधिकार है। उन्होंने कहा, "इजरायल को अपनी रक्षा करनी होगी और वे करेंगे। कोई भी जवाबी कार्रवाई "सतर्क" और "सटीक" होगी।
राष्ट्रपति ने यह भी संकेत दिया कि सऊदी अरब जैसे क्षेत्रीय देश भविष्य की वार्ताओं में भूमिका निभा सकते हैं। सऊदी अरब "इससे बहुत खुश होगा" और शांति प्रयासों का समर्थन करेगा।

ट्रंप ने लेबनान में स्थिरता की संभावनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि बहुत अच्छी संभावना है कि वार्ता बहुत जल्दी फिर से शुरू हो सकती है।"
यह युद्धविराम विस्तार इजरायल-लेबनान सीमा पर लगातार तनाव के बीच हुआ है, जहां हिजबुल्लाह एक प्रमुख सशस्त्र समूह बना हुआ है। ईरान समर्थित यह समूह लंबे समय से क्षेत्रीय संघर्षों का केंद्र रहा है और इसे संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल द्वारा आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है।

इजरायल और लेबनान के बीच कोई औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं और तकनीकी रूप से वे अभी भी युद्ध की स्थिति में हैं। अतीत में हुए युद्धविराम समझौते नाजुक रहे हैं। अक्सर तनाव को रोकने के लिए निरंतर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता की आवश्यकता होती रही है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’