Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

ट्रंप की धमकियों के बीच किर्गिस्तान में बड़ी बैठक, राजनाथ सिंह भी रवाना, रक्षा सहयोग बढ़ाना रहेगा प्रमुख एजेंडा

28 अप्रैल, 2026 11:12 AM

नई दिल्ली : किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नई दिल्ली से रवाना हो गए हैं। राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रियों की इस अंतरराष्ट्रीय बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। बिश्केक में आयोजित इस बैठक में एससीओ सदस्य देशों के रक्षा मंत्री क्षेत्रीय सुरक्षा, शांति और सहयोग से जुड़े कई विभिन्न महत्त्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि भारत यहां आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को स्पष्ट रूप से सामने रखेगा।

शंघाई सहयोग संगठन के सदस्यों में भारत, रूस, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार बैठक के एजेंडे में अंतरराष्ट्रीय शांति को मजबूत करना व आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक रणनीति बनाना शामिल है। इसके अलावा सदस्य देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाना भी प्रमुख रूप से एजेंडे का हिस्सा है। ईरान-अमरीका के बीच जारी तनाव के कारण मौजूदा समय में पश्चिम एशिया में संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। ईरान की जिद और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तेहरान को बर्बाद करने की धमकियों के बीच इस स्थिति से पैदा हुए भू-राजनीतिक तनाव के कारण यह बैठक और भी महत्त्वपूर्ण हो गई है। संभावना है कि सदस्य देश इस संकट के प्रभाव को कम करने और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने के उपायों पर भी चर्चा करेंगे।

आतंकवाद का मुद्दा उठाएगा भारत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस मंच पर भारत की वैश्विक शांति के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराएंगे। साथ ही, वे आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति को स्पष्ट रूप से सामने रखेंगे। दरअसल भारत लगातार यह मानता रहा है कि आतंकवाद किसी भी रूप में मानवता के लिए खतरा है और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के दौरान रक्षा मंत्री विभिन्न देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं भी कर सकते हैं। इन बैठकों में रक्षा सहयोग को और मजबूत करने, सामरिक साझेदारी बढ़ाने और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे