Thursday, July 09, 2026
BREAKING
गणना फॉर्म भरने और जमा करवाने के लिए 11 और 12 जुलाई को सभी पोलिंग बूथों पर दो दिवसीय एस.आई.आर. विशेष शिविर लगाया जाएगा: सीईओ अनिंदिता मित्रा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोक मिलनी के दौरान गांव सोली के लोगों को दिया बड़ा तोहफा; सड़कों के लिए 60 लाख रुपये की ग्रांट जारी गुरमीत सिंह खुड्डियां और जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अंतरराज्यीय सहयोग पर की चर्चा भगवंत मान सरकार ने बच्चों की प्रारंभिक देखभाल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा किया: डॉ. बलजीत कौर कर विभाग ने 55.35 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: हरपाल सिंह चीमा 6 महीनों में ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 2.42 लाख से अधिक मरीजों को 852 करोड़ रुपये के 4.79 लाख कैशलेस उपचार उपलब्ध कराए गए एआई बना हाथियों का रक्षक, कोयंबटूर रेलवे ट्रैक पर ढाई साल से एक भी मौत नहीं दिल्ली-NCR में भारी मॉनसून बारिश: नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव, सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किया हाई अलर्ट नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया, राजस्थान में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी : पीएम मोदी

खेल

टेस्ट सीरीज: बांग्लादेश की पहली पारी 413 पर सिमटी, पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास ने लिए 5 विकेट

09 मई, 2026 08:15 PM

ढाका : बांग्लादेश ने शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में 413 रन बनाए हैं।

बांग्लादेश ने दूसरे दिन की शुरुआत 4 विकेट पर 301 रन से की थी, लेकिन दूसरे दिन के पहले सेशन में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने वापसी की और नियमित अंतराल पर विकेट लिए। इस वजह से कभी बड़े स्कोर की तरफ जाती दिख रही बांग्लादेश की पारी 413 रन पर सिमट गई।

बांग्लादेश की पारी में दूसरे दिन का आकर्षण अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम का अर्धशतक रहा। रहीम ने 179 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 71 रन की पारी खेली। वह आठवें विकेट के रूप में आउट हुए।

पहले दिन मोमिनुल हक ने 200 गेंदों पर 91 रन की पारी खेली थी, वहीं कप्तान नजमूल हसन शांतो ने शतक लगाया था। शांतो ने 130 गेंदों पर 2 छक्कों और 12 चौकों की मदद से 101 रन की पारी खेली थी। लिटन दास ने 33 रन बनाए।

पहले दिन बेरंग नजर आई पाकिस्तान टीम की गेंदबाजी दूसरे दिन पहले सेशन में असरदार रही। इसका नेतृत्व दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने किया। 36 साल के इस गेंदबाज ने 34 ओवर में 8 मेडन फेंकते हुए 92 रन देकर 5 विकेट झटके। शाहीन अफरीदी ने 3, जबकि नोमान अली और हसन अली को 1-1 विकेट मिले।

413 रन के जवाब में पाकिस्तान ने मजबूत और तेज शुरुआत की है। पारी के शुरुआती 10 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 50 रन बना लिए हैं। अजान अवैस 23 गेंदों पर 18 रन बनाकर और इमाम-उल-हक 41 गेंदों पर 28 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पाकिस्तान की कोशिश पहली पारी में एक अच्छी बढ़त लेने की होगी ताकि दूसरी पारी में बांग्लादेश पर दबाव बनाया सके, हालांकि इसके लिए पाकिस्तान को अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा