Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, सरकार पेश करेगी कई प्रस्ताव

05 दिसंबर, 2025 06:07 PM

झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र शुक्रवार से शुरू हुआ। सत्र की शुरुआत में दिवंगत नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कलाकारों और विभिन्न कार्यक्षेत्रों की दिवंगत विभूति. के मृत व्यक्तियों को सदन की ओर से श्रद्धांजलि दी गई।

सदन में मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। स्पीकर रवींद्रनाथ महतो, सदन के नेता सीएम हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने दिवंगत विभूतियों के योगदानों की चर्चा की।

स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने अपने संबोधन में कहा कि यह सदन केवल ईंट-पत्थरों का भवन नहीं, यह वह धरोहर है, जहां जनता की आशाएं प्रतिध्वनित होती हैं और लोकतंत्र अपनी सबसे सुंदर अभिव्यक्ति पाता है। सभा की हर आवाज में जनता का स्वर बसता है, यहीं से लोकतंत्र का दीपक हर दिशा में रोशनी देता है।

शीतकालीन सत्र प्रभावी रूप से पांच दिनों का होगा, क्योंकि शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। इससे पूर्व अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और सभी प्रमुख दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

अध्यक्ष ने सभी दलों से सत्र को रचनात्मक, व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित करने की अपील की। बैठक में नेता प्रतिपक्ष मरांडी ने राज्य में कानून व्यवस्था पर विशेष चर्चा की मांग उठाई, हालांकि इस पर तत्काल सहमति नहीं बनी। अध्यक्ष ने विषय को कार्यमंत्रणा समिति को भेजने की बात कही।

सत्र के दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण वित्तीय और विधायी प्रस्ताव सदन में लाने वाली है। सोमवार को प्रश्नकाल के साथ चालू वित्तीय वर्ष की द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी सदन में पेश की जाएगी। इसके अगले दिन मंगलवार को इस पर विस्तृत चर्चा होगी और अनुपूरक व्यय को पारित किया जाएगा। उसी दिन विनियोग विधेयक भी सदन में लाया जाएगा।

बुधवार को सदन में विभिन्न विभागीय विधेयकों को पेश किए जाने की संभावना है, जिन पर चर्चा और पारित करने की प्रक्रिया पूरी होगी। सरकार ने संकेत दिया है कि वित्तीय प्रस्तावों के अलावा कुछ लंबित विधेयकों को भी इस सत्र में आगे बढ़ाया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि सदन में तय कार्यक्रम के अनुसार विधायी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा होगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस