Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान... तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी, इन मुद्दों पर होगा फोकस

12 दिसंबर, 2025 05:46 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले सप्ताह 15 से 18 दिसंबर तक तीन देशों जॉडर्न, इथियोपिया और ओमान की चार दिन की यात्रा पर रहेंगे। यह उनका इथियोपिया का पहला दौरा होगा। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि जॉडर्न के किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री 15 से 16 दिसंबर तक जॉडर्न की यात्रा करेंगे। इस दौरान मोदी किंग अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात कर भारत-जॉडर्न संबंधों की व्यापक समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। 

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ की प्रतीक यह यात्रा भारत-जॉडर्न द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने, परस्पर विकास और समृद्धि के नए अवसरों की खोज करने और क्षेत्र में शांति, समृद्धि, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर प्रदान करती है। प्रधानमंत्री इससे पहले फरवरी 2018 में जॉडर्न गए थे। अपनी फ़िलिस्तीन यात्रा के दौरान ओमान में अपने ठहराव के दौरान उन्होंने जॉडर्न के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा की थी। 

यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री 16 से 17 दिसंबर तक इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबिय अहमद अली के निमंत्रण पर इथियोपिया की राजकीय यात्रा करेंगे। यह  मोदी की पहली इथियोपिया यात्रा होगी। वह प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली के साथ भारत-इथियोपिया द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक बातचीत करेंगे। ग्लोबल साउथ के साझेदार के रूप में, यह यात्रा दोनों देशों की घनिष्ठ मित्रता और द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता को दोहराएगी। 

यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री 17 से 18 दिसंबर तक सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर ओमान का दौरा करेंगे। यह प्रधानमंत्री की ओमान की दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले वह फरवरी 2018 में ओमान गए थे, जो तत्कालीन सुल्तान क़ाबूस बिन सईद के निमंत्रण पर एक राजकीय यात्रा थी। भारत और ओमान के बीच सदियों पुराने मैत्री, व्यापारिक संबंधों और मजबूत जन संपकरं पर आधारित एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी है। 

यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ और दिसंबर 2023 में ओमान के सुल्तान की भारत यात्रा के बाद हो रही है। यह यात्रा व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, कृषि और संस्कृति के क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी की व्यापक समीक्षा करने और परस्पर हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करेगी। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस