Saturday, March 28, 2026
BREAKING
पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद मंडियों में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं : दुष्यंत चौटाला खेल जगत : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना एक्साइज ड्यूटी में कटौती: जनता को राहत या सरकार का भ्रमजाल? : राव नरेंद्र सिंह सिरसा और आसपास के जिलों में बढ़ते कैंसर मामलों पर कुमारी सैलजा ने संसद में जताई गंभीर चिंता अग्रवाल वैश्य समाज : पूर्व चेयरमैन नरेश केडिया बने भिवानी जिलाध्यक्ष, दीपक बंसल व प्रवीण गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

राष्ट्रीय

जैसे रिमोट से टीवी चैनल बदलते हैं, उसी तरह मोदी-शाह ‘नीतीश का चैनल' बदलते हैं: राहुल गांधी

04 नवंबर, 2025 07:36 PM

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि जिस तरह रिमोट के जरिये टेलीविजन चैनल बदले जाते हैं, उसी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ‘‘नीतीश कुमार का चैनल'' बदलते हैं तथा बिहार के मुख्यमंत्री वही करते हैं जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ये दोनों शीर्ष नेता चाहते हैं। उन्होंने बिहार के औरंगाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए यह आरोप भी लगाया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में बिहार के युवाओं को ‘‘देश का मजदूर'' बना दिया गया है।

राहुल गांधी ने एक बार फिर यह दावा किया कि नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं। उनका कहना था, ‘‘बिहार के लोगों को लगता है कि नीतीश जी सरकार है। नीतीश जी का कोई लेनादेना नहीं है। जैसे रिमोट से टीवी का चैनल बदला जाता है। वैसे ही मोदी जी और अमित शाह, नीतीश जी का चैनल बदलते हैं। वो जो चाहते हैं, नीतीश जी वही करते हैं।''

कांग्रेस नेता ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘‘कभी ऐसा समय था जब चीन, जापान और अन्य देशों के छात्र पढ़ाई के लिए बिहार आया करते थे, लेकिन आज बिहार के युवाओं को रोजगार के बजाय पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।'' उन्होंने घोषणा की कि ‘‘इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर नालंदा में विश्व स्तर का विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा।''

प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा, ‘‘मोदी जी कहते हैं कि युवा रील्स बनाकर पैसा कमा रहे हैं। सवालिया लहजे में उन्होंने पूछा बताइए, कौन कमा रहा है? उस पैसे से फायदा अडानी और अंबानी को हो रहा है।'' उन्होंने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री युवाओं को व्यस्त रखना चाहते हैं ताकि वे सवाल न पूछ सकें। मोदी जी युवाओं को एक नए ‘नशे' में लगा रहे हैं—जैसे शराब या ड्रग्स का नशा होता है।''

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी