Friday, July 03, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

जैसलमेर में नया साल मनाने सैलानियों का उमड़ा हुजूम! होटल और रिजॉर्ट्स हाउसफुल

29 दिसंबर, 2025 06:08 PM

जैसलमेर : स्वर्णनगरी न्यू ईयर मनाने के लिए पहली पसंद बनती जा रही है। शहर में इन दिनों देश के कोने—कोने से सैलानी आ रहे हैं। कोरोना के बाद विदेशी सैलानियों भी न्यू ईयर का सेलिब्रेशन करने जैसलमेर पहुंच रहे हैं। हालांकि विदेशी सैलानियों की आवक कम है लेकिन देसी सैलानियों का हुजूम उमड़ रहा है। पिछले एक-दो दिनों से शहर हाउसफुल हो रहा है। शहर के पर्यटन स्थलों सोनार दुर्ग, हवेलियां, गड़ीसर, खुहड़ी व सम के धोरों में कदम रखने तक की जगह नहीं है।

सुबह से लेकर देर शाम तक सैलानियों की आवाजाही बनी हुई है। शहर के पार्किंग स्थलों में वाहन खड़े करने की जगह तक नहीं है। पर्यटकों की बूम से पर्यटन व्यवसायियों के चेहरों पर रौनक छा गई है। विश्व पर्यटन के मानचित्र पर जैसलमेर अपनी अलग पहचान बना चुका है। सर्दी के तेवर तेज होने के साथ सैलानियों की आवक में भी इजाफा हो गया है। आगामी न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर होटल व रिसोर्ट संचालकों ने जमकर तैयारी कर ली है।स्वर्णनगरी इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हो रही है।

शहर भर में पर्यटकों की आवक के चलते पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। क्रिसमस पर शुरू हुआ यह हुजूम अब नए साल के बाद ही थमेगा। सैलानियों के बूम को लेकर पर्यटन व्यवसायियों के चेहरों पर भी रौनक नजर आ रही है। गौरतलब है कि जैसलमेर शहर की आबादी करीब 55 से 60 हजार है। लगभग इतने ही टूरिस्ट रोजाना शहर भ्रमण को लेकर पहुंच रहे हैं। जैसलमेर के अधिकांश होटल व रिसोर्स पूरी तरह से बुक है। पर्यटन व्यवसाय को इस बार न्यू ईयर पर बंपर सैलानियों के आवक की उम्मीद है। इसके लिए होटल व रिसोर्ट संचालकों द्वारा जमकर तैयारी भी की गई है।

इस साल रिकॉर्ड तोड़ सैलानियों के जैसलमेर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके चलते आगामी एक-दो दिनों में स्वर्णनगरी हाउसफुल हो जाएगी। सभी होटलों में बुकिंग चल रही है और 90 प्रतिशत तक बुकिंग हो चुकी है। शेष 10 प्रतिशत बुकिंग महंगे दामों में होगी। धोरों के बीच रिजॉर्ट पर भी जबरदस्त बुकिंग हो रही है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार रिकार्ड तोड़ सैलानी आएंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस