Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

जेपी नड्डा का देश की प्रगति को लेकर बड़ा बयान- बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत :

23 दिसंबर, 2025 05:44 PM

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देश की आर्थिक प्रगति का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि 11 साल पहले पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाने वाला भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने भरोसा जताया कि नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारत बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नड्डा ने इंदौर से करीब 65 किलोमीटर दूर धार में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर बनने जा रहे चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण की नींव रखी। उन्होंने इस मौके पर आयोजित समारोह में कहा, ‘‘11 साल पहले भारत की गिनती छुई-मुई जैसी पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में होती थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। बहुत जल्द हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं।''


उन्होंने कहा,‘‘अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का कहना है कि दुनिया भर में विकास की गति मंद है, लेकिन भारत बुलंदी के साथ खड़ा है। विश्व बैंक भारत की अर्थनीति को आशा की चमकती किरण बताता है।'' नड्डा ने भूमिपूजन समारोह में कहा कि धार में पीपीपी मॉडल के आधार पर बनने जा रहा चिकित्सा महाविद्यालय देश में इस तरीके से खुलने वाला अपनी तरह का पहला संस्थान होगा जिससे गांव-गांव तक चिकित्सकों की पहुंच सुनिश्चित होगी। धार जिले की गिनती मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल जिलों में होती है जहां एक जमाने में कांग्रेस की मजबूत पकड़ थी।


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कांग्रेस पर इस जनजातीय अंचल के विकास की अनदेखी का आरोप लगाया और कहा,‘‘हमारे आदिवासी भाइयों ने कांग्रेस को लम्बे समय तक आशीर्वाद दिया, लेकिन क्या इस पार्टी ने इस समुदाय के जीवन में बदलाव लाने का कोई काम किया?" नड्डा ने कहा कि देश में संस्थागत प्रसव का आंकड़ा बढ़कर 89 प्रतिशत पर पहुंच गया है जिससे जचगी के दौरान माताओं की मौत की दर में बड़ी कमी आई है। उन्होंने यह भी कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार अपनी स्वास्थ्य सेवाओं के जरिये प्रयास कर रही है कि नागरिक हमेशा स्वस्थ रहें और बीमार ही न पड़ें।


नड्डा ने ऐसे वक्त मध्यप्रदेश का दौरा किया, जब सूबे में मोहन यादव की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने 13 दिसंबर को अपने कार्यकाल के दो साल पूरे किए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार की अलग-अलग उपलब्धियां गिनाते हुए कहा,‘‘हम रिपोर्ट कार्ड की संस्कृति के लोग हैं और ठोक-बजा कर बोलते हैं कि जो कहा था, वह किया है और जो नहीं कहा था, वह भी करके दिया है। हम सेवा की दृष्टि से (राजनीति में) आए हैं। हम सत्ता को भोगने नहीं आए हैं।"

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस