Monday, October 19, 2026
BREAKING
• भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा • गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए • हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा • Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम • हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट • गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग • जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की • जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत • गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल • स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

पंजाब

जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत

19 अक्टूबर, 2026 05:55 PM

साहिबजादा अजीत सिंह नगर : मिस्र की राजधानी काहिरा में आयोजित जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर बीती देर रात पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर और पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रितिन खन्ना के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में जगशेर सिंह के माता-पिता, रिश्तेदार, शुभचिंतक, बैडमिंटन खिलाड़ी, कोच और एसोसिएशन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और स्वयं बैडमिंटन खिलाड़ी रहे मीत हेयर ने जगशेर सिंह खंगूड़ा का स्वागत करते हुए कहा कि वह पंजाब के पहले और देश के नौवें बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने विश्व जूनियर चैंपियनशिप में पदक जीता है। मिस्र में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारतीय बैडमिंटन टीम की ओर से यह एकमात्र पदक रहा। उन्होंने कहा कि जगशेर कम उम्र से ही शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं और मात्र 17 वर्ष की आयु में अंडर-19 प्रतियोगिता में पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

मीत हेयर ने कहा कि पंजाब अब बैडमिंटन खेल के केंद्र के रूप में उभर रहा है। ध्रुव कपिला, तन्वी शर्मा और अब जगशेर सिंह खंगूड़ा पंजाब में बैडमिंटन के उज्ज्वल भविष्य के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य में खेलों के अनुकूल माहौल तैयार किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। पंजाब अब तक हॉकी, एथलेटिक्स, निशानेबाजी, तीरंदाजी और क्रिकेट के लिए जाना जाता रहा है, जबकि बैडमिंटन भी अब इस सूची में शामिल हो गया है।

जगशेर सिंह खंगूड़ा ने अपने स्वागत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस बार मिस्र में कांस्य पदक जीता है और अगली बार वह पदक का रंग बदलने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

इस अवसर पर पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रितिन खन्ना ने मीत हेयर का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से बैडमिंटन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है।

इस मौके पर जगशेर सिंह के पिता मनप्रीत सिंह, माता रछपाल कौर, बहन डॉ. सहज नूर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की

जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की

गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल

गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान; वर्ष 2025 और जनवरी–जुलाई 2026 के दौरान 137 बाल विवाह रोके: डॉ. बलजीत कौर

बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान; वर्ष 2025 और जनवरी–जुलाई 2026 के दौरान 137 बाल विवाह रोके: डॉ. बलजीत कौर

डॉ. रवजोत सिंह ने विधानसभा क्षेत्र शामचुरासी के विकास कार्यों की समीक्षा की

डॉ. रवजोत सिंह ने विधानसभा क्षेत्र शामचुरासी के विकास कार्यों की समीक्षा की

परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह

परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह

अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता'

अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता'