Saturday, October 31, 2026
BREAKING
• सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह • जर्मनी में 'जेन जी ने संभाली कमान', सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार • कोर्ट चीफ के निलंबन पर पोलैंड में बवाल, राष्ट्रपति को लौटना पड़ा स्वदेश • सऊदी अरब में मिसाइल-ड्रोन हमलों के बीच अमेरिकी मिशन ने जारी की एक और एडवाइजरी • विदेश मंत्री जयशंकर ने काजा कैलास से यूक्रेन और खाड़ी संघर्ष पर चर्चा की • सेंसेक्स और निफ्टी इस हफ्ते करीब 2 प्रतिशत बढ़े, एफआईआई की खरीदारी और कमजोर बॉन्ड यील्ड से मिला सहारा • धनतेरस पर सोना या चांदी? छोटे निवेशकों के लिए क्या है बेहतर विकल्प, जानिए फायदे और जोखिम • कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड • जीवा की 'थगप्पन' का पहला गाना 'थंगापुल्ला' रिलीज, पिता-बेटे के रिश्ते की दिखी इमोशनल कहानी • कभी लगाते थे मिसल पाव का ठेला, 1,600 रुपए थी पहली कमाई, आज डांस की दुनिया का बड़ा नाम हैं धर्मेश येलांडे

खेल

'जीत या हार, कोई ड्रॉ नहीं होगा', रयान रिकल्टन को केपटाउन टेस्ट में परिणाम की उम्मीद

31 अक्टूबर, 2026 01:54 PM

केपटाउन : दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट रोमांचक दौर में पहुंच गया है। शनिवार टेस्ट का आखिरी दिन है। दोनों टीमों के सामने जीत का अवसर और हार का डर है। साथ ही, ड्रॉ की भी संभावना है। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रयान रिकल्टन ने कहा है कि आखिरी दिन मैच का परिणाम आएगा।

रिकल्टन ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, "मुझे लगता है कि जीत या हार होगी। कोई ड्रॉ नहीं होगा। ड्रॉ मतलब ट्रॉफी साझा करना होगा। ऐसी संभावना बन सकती है। पिच बैटिंग के लिए खराब नहीं हुई है। हालांकि, यह काफी स्लो था। और गेंद भी साफ तौर पर सॉफ्ट थी, इसलिए इनफील्ड को बीट करना काफी मुश्किल था। तो शायद तीनों परिणाम की उम्मीद की जा सकती है।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि नई गेंद से रन और विकेट मिलेंगे। अगर ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य हासिल करने जाती है, तो यह इसमें एक फैक्टर हो सकता है। उनके लिए पूरे दिन बैटिंग करना एक बड़ी चुनौती होगी, खासकर एक धीमे, निचले खराब होते विकेट पर।"

हेड कोच शुकरी कॉनराड पर रिकल्टन ने कहा, "वह हमेशा सकारात्मकता की तरफ जाते हैं। उनका मानना है कि हमें जो भी मिला है, वो काफी होगा और उसे काफी होना ही चाहिए। कप्तान टेम्बा बावुमा भी इस पर भरोसा करते हैं। वह हमेशा इस बात पर जोर देते हैं कि टीम के लिए हर दिन कुछ खास करने का मौका होता है। कल किसी न किसी को कुछ खास करने का मौका मिलेगा।"

टेस्ट मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 329 रन बना सकी थी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 429 रन बनाकर 100 रन की अहम बढ़त हासिल की थी। दूसरी पारी में 181 पर 5 विकेट खो चुकी दक्षिण अफ्रीका के लिए रिकल्टन और वियान मुल्डर ने छठे विकेट की साझेदारी में 154 रन की साझेदारी कर स्कोर 335 तक पहुंचाया था। इसी स्कोर पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रिकल्टन 101 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद मुल्डर अकेले पड़ गए। आखिरी विकेट के रूप में आउट होने से पहले मुल्डर ने शतक लगाया। वह 115 रन बनाकर आउट हो गए।

अगर रिकल्टन रन आउट नहीं हुए होते और मार्को जानसेन सहित निचले क्रम के बल्लेबाजों का उपयोगी अंशदान आया होता तो दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 387 की जगह 450 या उससे ऊपर हो सकता था।

पहली पारी में मिले 100 रन की बढ़त के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को इस टेस्ट को जीतने के लिए 288 रन बनाने हैं। शनिवार को दक्षिण अफ्रीका 10 विकेट और ऑस्ट्रेलिया 288 रन हासिल करने उतरेगी। आखिरी दिन इसलिए भी रोमांचक है, क्योंकि मैच जीतने वाली टीम सीरीज की विजेता होगी। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

हांगकांग सिक्सेस: लगातार दूसरा मैच हारी भारतीय टीम, यूएई ने 6 विकेट से हराया

हांगकांग सिक्सेस: लगातार दूसरा मैच हारी भारतीय टीम, यूएई ने 6 विकेट से हराया

श्रेयस अय्यर को गेंदबाजों को मैनेज करना सीखना होगा: मोहम्मद कैफ

श्रेयस अय्यर को गेंदबाजों को मैनेज करना सीखना होगा: मोहम्मद कैफ

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भी टीम इंडिया से जुड़े औकिब नबी

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भी टीम इंडिया से जुड़े औकिब नबी

चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक

चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे

हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका