Sunday, March 29, 2026
BREAKING
सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई आईजीओएम की बैठक भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक साझेदारी को और गहरा करेंगे : पीयूष गोयल मिडिल ईस्ट में तनाव कम करने के मुद्दे पर बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचे मिस्र और तुर्किए के विदेश मंत्री ईरान ने अमेरिका-इजरायल पर विश्वविद्यालयों को ‘जानबूझकर’ टारगेट करने का लगाया आरोप ट्रंप की नीतियों के खिलाफ अमेरिका में उबाल: शहर-शहर सड़कों पर लोगों ने किया प्रदर्शन भीकमकोर हत्याकांड: मुख्य आरोपी रघुवीरसिंह गिरफ्तार, गैंगस्टर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू युवा अपने जीवन को सही दिशा में आगेे बढ़ाएं और देश-प्रदेश के विकास में दें योगदान : भजनलाल शर्मा 87 साल की उम्र में रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन पद्म भूषण डॉ. विजयपत सिंघानिया का निधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोयंबटूर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, कई क्षेत्रों में रेड जोन घोषित

पंजाब

जिले में माइनिंग साइट्स की होगी नियमित जांच, 15 दिनों बाद ली जाएगी रिपोर्ट: डिप्टी कमिश्नर

16 जुलाई, 2025 01:07 PM

शहीद भगत सिंह नगर, ((मनोरंजन कालिया ): डिप्टी कमिश्नर अंकुरजीत सिंह ने आज यहां जिला स्तरीय माइनिंग कमेटी के साथ माइनिंग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संबंधित विभागों द्वारा जिले की माइनिंग साइट्स की नियमित जांच की जाए और हर 15 दिन बाद विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

जिला स्तरीय टास्क फोर्स में शामिल विभागों के अधिकारियों के साथ जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में  डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फाउंडेशन की मीटिंग के दौरान माइनिंग की समीक्षा करते हुए डिप्टी कमिश्नर अंकुरजीत सिंह ने कहा कि जिले की सभी साइटों पर माइनिंग और पुलिस विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से नियमित चेकिंग करें। उन्होंने कहा कि टीमों द्वारा जिले में हो रही माइनिंग गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए ताकि कहीं भी अवैध माइनिंग न हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध माइनिंग से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि ओवरलोड और अवैध माइनिंग  कर रहे वाहनों के खिलाफ मौके पर ही चालान काटे जा रहे हैं, जिसके तहत अप्रैल से 30 जून तक चालान काटकर ₹5,08,075 की वसूली की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा माइनिंग और डी-सिल्टिंग साइटों की जल्द चेकिंग की जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर ने जिले में भट्ठा मालिकों द्वारा बकाया राशि की रिकवरी के मामलों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। बरसात के मौसम के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि अगर सतलुज नदी या किसी ड्रेन में कटाव आता है तो उसे जिओ बैग्स का प्रयोग करके तुरंत बंद किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिओ बैग और जंबो बैग्स की पर्याप्त संख्या में पहले से व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में इनका प्रयोग किया जा सके। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राजीव वर्मा, नवांशहर की एस.डी.एम. अनमजोत कौर, बलाचौर के एस.डी.एम. इंदर पाल के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन