Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

राष्ट्रीय

जल्द शादी करने वाले हैं राहुल गांधी के भतीजे, जानें क्या काम करते हैं रेहान राजीव वाड्रा?

30 दिसंबर, 2025 06:42 PM

प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे और राहुल गाधी के भतीजे रेहान राजीव वाड्रा एक उभरते हुए विजुअल आर्टिस्ट हैं। कला के प्रति उनकी रुचि बचपन से रही है और यही शौक आज उनका पेशा बन चुका है। रेहान अब तक भारत के कई बड़े शहरों में अपने आर्टवर्क और इंस्टॉलेशन की प्रदर्शनियां लगा चुके हैं। वे न केवल कलाकार हैं, बल्कि आर्ट क्यूरेटर के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

रेहान की खास पहचान उनके विजुअल और इमर्सिव आर्टवर्क हैं, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। उनके काम में रोजमर्रा की जिंदगी, व्यक्तिगत अनुभव और सामाजिक विषयों की झलक साफ दिखाई देती है। उनके आर्ट प्रोजेक्ट्स में चॉइस, कंट्रोल, यूनिटी और फ्रीडम जैसे गहरे विचारों को रचनात्मक तरीके से पेश किया जाता है।

शिक्षा की बात करें तो रेहान ने अपनी स्कूली पढ़ाई देहरादून से पूरी की, जबकि आगे की पढ़ाई के लिए वे लंदन गए। हालांकि उनकी पढ़ाई से जुड़ी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है, लेकिन उनके सोशल मीडिया और आर्टवर्क से यह साफ झलकता है कि वे कला को लेकर बेहद गंभीर और समर्पित हैं।

रेहान ने साल 2021 में अपनी पहली सोलो आर्ट प्रदर्शनी ‘डार्क परसेप्शन’ लगाई थी। इसके बाद उन्होंने कोलकाता में ‘द इंडिया स्टोरी’ के तहत भी अपने काम को प्रदर्शित किया। दिसंबर 2022 में उनका दूसरा सोलो शो ‘अनुमान’ आयोजित हुआ, जो एक इमर्सिव आर्ट एग्जीबिशन था और ‘चॉइस और फ्रीडम’ जैसे विषयों पर आधारित था।

इसके अलावा रेहान एक स्वतंत्र आर्ट कलेक्टिव ‘यू कैन नॉट मिस दिस’ के को-फाउंडर भी हैं। यह कलेक्टिव स्वतंत्र कलाकारों के मल्टीमीडिया आर्टवर्क को मंच देता है। इसका पहला शो फरवरी 2023 में इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर्स प्रोग्राम के तहत आयोजित किया गया था। इसके बाद मुंबई में मेथड आर्ट गैलरी के सहयोग से दूसरा शो लगाया गया, जो नवंबर से दिसंबर तक चला।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया

एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम