Tuesday, March 31, 2026
BREAKING
अखिलेश हत्याकांड : मुख्य आरोपी विक्रम और केके गौतम बी-वारंट पर हाथरस कोर्ट में पेश हरियाणा में 13246 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों अब से करना होगा ये काम , हर जिले का शेड्यूल जारी CM नायब सैनी के 'हंटर' से बैंक में हड़कंप, नगर निगम का फंसा हुआ 127 करोड़ का फंड रिलीज पंचकूला में संपन्न हुआ वार्षिक चुनाव, विनीता बांगड़ फिर से बनीं हरियाणा नर्सिंग यूनियन की राज्य प्रधान Haryana: हरियाणा में रेल कनैक्टिविटी का नया दौर, इस टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा.... पंजाब में गिरे ओले, सभी जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट! बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी पंजाब में चलेंगी 860 स्पेशल ट्रेनें, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला मूसेवाला का पूर्व मैनेजर शगनप्रीत का पिता गिरफ्तार, 1 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप विधानसभा : आरडीजी बहाली के लिए सरकार का साथ दे विपक्ष : सुक्खू विधानसभा प्रश्नकाल : 9739 सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को दी ओल्ड पैंशन

राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में चार दिनों बाद खिली धूप, मौसम में सुधार से लोगों ने ली राहत की सांस

28 अगस्त, 2025 01:30 PM

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन से मची तबाही के बाद गुरुवार की सुबह लोगों के लिए राहत भरी रही। करीब 5 दिन बाद जम्मू-कश्मीर के कुछ जिलों में मौसम में सुधार हुआ है। गुरुवार को धूप खिली, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मौसम अब पहले की तुलना में बेहतर है। 

जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम की स्थिति में गुरुवार को सुधार हुआ है, अगले दो दिन के लिए रेड अलर्ट की जगह अब येलो अलर्ट जारी किया गया है

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “यहां आईएमडी (भारतीय मौसम विज्ञान विभाग) की एक आश्वस्त करने वाली रिपोर्ट है। जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम की स्थिति में गुरुवार को सुधार हुआ है। अगले दो दिन के लिए रेड अलर्ट की जगह अब येलो अलर्ट जारी किया गया है।”

पिछले तीन दिन में भारी बारिश के कारण जम्मू संभाग में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है

उन्होंने आगे लिखा, “अगले दो दिन जम्मू, उधमपुर और डोडा के इलाकों में सिर्फ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा (24 घंटों की अवधि में 7 से 11 सेमी) होने की संभावना है। 29 अगस्त को पूरे जम्मू-कश्मीर में मौसम की स्थिति में और सुधार होगा।” पिछले तीन दिन में भारी बारिश के कारण जम्मू संभाग में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कटरा में श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर बारिश के बीच भूस्खलन होने से 34 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हुए।

जम्मू रीजन में स्कूल-कॉलेज अभी भी बंद हैं, डोडा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-244, जो कि किश्तवाड़ से डोडा को जोड़ता है, अभी भी यातायात के लिए बंद है

जम्मू रीजन में स्कूल-कॉलेज अभी भी बंद हैं। डोडा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-244, जो कि किश्तवाड़ से डोडा को जोड़ता है, अभी भी यातायात के लिए बंद है। कश्मीर के अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा, शोपियां, बडगाम और श्रीनगर जिलों में शैक्षणिक संस्थानों को एहतियात के तौर पर बुधवार को बंद रखा गया। इसके अलावा, कश्मीर विश्वविद्यालय ने भी गुरुवार को होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित किया।

पिछले दिनों भारी बारिश के कारण पूरे केंद्र शासित प्रदेश में बाढ़ जैसी स्थिति, झेलम और अन्य नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

यही नहीं, पिछले दिनों में भारी बारिश के कारण पूरे केंद्र शासित प्रदेश में बाढ़ जैसी स्थिति बनी। झेलम और अन्य नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। हालांकि, चार दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद क्षेत्र के बड़े हिस्से जलमग्न होने पर निचले इलाकों से हजारों लोगों को रेस्क्यू करके निकाला गया। कई टीमें अभी भी राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही