Monday, March 23, 2026
BREAKING
अंतरराज्यीय नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता, 6.44 किलो चरस मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार हिमाचल में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात, घटता बजट चिंता का विषय : संदीपनी भारद्वाज Himachal में बारिश बर्फबारी के आसार, तूफान-आसमानी बिजली का यलो अलर्ट जारी पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़ मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत : अनिल विज आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : नायब सैनी कुमारी सैलजा ने चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, नगर निगम और सरकारी नीतियों पर उठाए सवाल

मनोरंजन

जब संजय लीला भंसाली की 'इच्छामृत्यु' पर आधारित फिल्म बनाने पर हुआ था हल्ला, विवादों में रही थी फ्लॉप फिल्म

12 मार्च, 2026 12:56 PM

मुंबई : हरीश राणा की इच्छामृत्यु के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए मेडिकल सपोर्ट सिस्टम हटाने का आदेश जारी कर दिया है। हरीश राणा 13 साल से अचेत अवस्था में हैं और उन पर डॉक्टरी इलाज का भी कोई प्रभाव नहीं हो रहा है। यह केस जितना मार्मिक है, उतना ही दिल को दहला देने वाला है क्योंकि किसी भी माता-पिता के लिए अपने ही बच्चे की इच्छामृत्यु मांगना दुनिया का सबसे ज्यादा पीड़ा देने वाला काम है। इस केस ने संजय लीला भंसाली की उस फिल्म की याद दिला दी, जिसे लेकर बवाल हुआ था। इच्छामृत्यु जैसे संवेदनशील विषय पर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' विवादों में रही थी। विवाद कई चीजों को लेकर था, जिसमें फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी होने से लेकर भारत में इच्छा मृत्यु गैर-कानूनी का होना शामिल था, लेकिन पहले बात करते हैं फिल्म की।

संजय लीला भंसाली की हर फिल्म बॉक्स ऑफिस से लेकर दर्शकों के दिलों पर राज करती है, लेकिन गुजारिश ऐसी फिल्म थी, जिसे देखने के लिए मेकर्स ने फैंस से गुजारिश की थी; हमारा मतलब है कि बड़े बजट और यूनिक विषय पर बनी फिल्म अपना बजट तक नहीं निकाल पाई। फिल्म के रिलीज के बाद आदित्य देवन नाम के एक वकील ने दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म के खिलाफ याचिका डाली थी। उस वक्त वकील का दावा था कि फिल्म इच्छा मृत्यु जैसे संवेदनशील विषय पर बनी है, जो भारत में गैरकानूनी है। ऐसे में फिल्म में खुले तौर पर ऐसी चीजों को दिखाना इच्छा मृत्यु को बढ़ावा देना है।

फिल्म के विषय को लेकर खूब विरोध हुआ था, लेकिन कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया था। साल 2018 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा इच्छा मृत्यु को लेकर दिए फैसले पर खुद भंसाली ने अपनी भड़ास निकाली थी। उन्होंने कहा आ कि जब मैंने इस विषय पर फिल्म बनाई थी तो चारों तरफ हंगामा हो गया था, लेकिन आज सभी लोग चुप हैं। उन्होंने साफ किया था कि फिल्म की कहानी की प्रेरणा उन्होंने किसी अपने से ली थी, जिसने खुद उस दर्द को झेला था। बता दें कि साल 2010 में रिलीज़ हुई 'गुजारिश' में ऋतिक रोशन ने एक अपाहिज शख्स का किरदार निभाया था, जो अपनी इच्छामृत्यु की मांग के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ता है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास

तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक

तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक

अभिनेता कमल हासन को मिला प्रतिष्ठित पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड

अभिनेता कमल हासन को मिला प्रतिष्ठित पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड

राम गोपाल ने थपथपाई आदित्य की पीठ, कहा- 'धुरंधर' हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ा बदलाव

राम गोपाल ने थपथपाई आदित्य की पीठ, कहा- 'धुरंधर' हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ा बदलाव

रणवीर सिंह की 'रॉ पावर' के मुरीद हुए साउथ सुपरस्टार्स, 'धुरंधर' को बताया भारतीय सिनेमा का मास्टरपीस

रणवीर सिंह की 'रॉ पावर' के मुरीद हुए साउथ सुपरस्टार्स, 'धुरंधर' को बताया भारतीय सिनेमा का मास्टरपीस

जुबीन गर्ग मौत मामले में तेज होगी सुनवाई, फास्ट-ट्रैक कोर्ट रोजाना करेगा ट्रायल

जुबीन गर्ग मौत मामले में तेज होगी सुनवाई, फास्ट-ट्रैक कोर्ट रोजाना करेगा ट्रायल