Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
सोशल मीडिया का असर, छात्रों में हार्मोन बिगाड़ने वाले प्रोडक्ट का बढ़ा उपयोग : रिसर्च शरीर में आयरन की कमी को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है एनीमिया का खतरा 'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज भारत के साथ मजबूत करेंगे रिश्ते, पाकिस्तान से तनाव के बीच 'विक्ट्री डे' पर तालिबान ने भरी हुंकार जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

राष्ट्रीय

जनसेवा के साथ राष्ट्रसेवा के प्रति जनप्रतिनिधियों का समर्पण प्रेरणादायक: पीएम मोदी

24 अप्रैल, 2026 10:58 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा के साथ-साथ राष्ट्रसेवा के प्रति देशभर के जनप्रतिनिधियों का समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पंचायती राज दिवस के अवसर पर देशभर के सभी जनप्रतिनिधियों को हार्दिक अभिनंदन। जनसेवा के साथ राष्ट्रसेवा के प्रति आप सभी का समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है।”

इसके साथ उन्होंने एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया:

“प्रजासुखे सुखं राज्ञः प्रजानां च हिते हितम्।
नात्मप्रियं प्रियं राज्ञः प्रजानां तु प्रियं प्रियम्॥”

इस ‘संस्कृत सुभाषितम्’ का भाव है- “प्रजा के सुख में जनप्रतिनिधि का सुख है, प्रजा के हित में ही उसका हित है। जनसेवक का अपना प्रिय कुछ नहीं है, प्रजा का प्रिय ही उसका प्रिय होता है।”

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की सशक्त आधारभूत इकाई हैं। ये स्थानीय स्वशासन, जनभागीदारी, पारदर्शिता, डिजिटल सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, “भारत की आत्मा उसके गांवों में बसती है और इन गांवों के समग्र विकास का आधार हमारी पंचायतें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते वर्षों में पंचायती राज व्यवस्था को नई ऊर्जा और दिशा मिली है। नारी सशक्तिकरण, डिजिटल व स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण और बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से गांव-गांव तक परिवर्तन की धारा पहुंची है। आज इस अवसर पर पंचायतों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में जुटे सभी जनप्रतिनिधियों, कर्मयोगियों और ग्रामवासियों का अभिनंदन करता हूं।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट किया, “ग्राम स्वराज की अवधारणा को साकार करते हुए सशक्त पंचायतें, आत्मनिर्भर गांव और समृद्ध भारत के निर्माण का यह पावन अवसर हम सभी को लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। आइए, स्थानीय स्वशासन को सुदृढ़ कर ग्राम स्तर से ही विकास की नई गाथा लिखें और सशक्त राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, “लोकतंत्र की सफलता पंचायतों की मजबूती पर निर्भर करती है। खुशहाल और सशक्त होते गांव ही देश के विकास को नई दिशा दे रहे हैं। ग्रामीण विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने तथा हर चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। जनता की सीधी भागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही एक विकसित भारत का निर्माण संभव है।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी

यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी

ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव

ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं