Sunday, September 06, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

छोटे उस्तादों के साथ थिरकीं नीरू बाजवा, 'जवाक' के सेट से शेयर की मस्ती भरी झलक

09 अप्रैल, 2026 12:42 PM

मुंबई : पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नीरू बाजवा जल्द ही फिल्म 'जवाक' में नजर आएंगी। गुरुवार को नीरू ने सॉन्ग 'जवाक' की शूटिंग का मजेदार बीटीएस वीडियो पोस्ट किया। यह वीडियो इसलिए भी खास और मजेदार लग रहा है क्योंकि इसमें नीरू बच्चों के साथ मस्ती कर रही हैं और उनकी एनर्जी को मैच करते हुए डांस कर रही हैं। अभिनेत्री ने वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, "संभलकर...छोटे-छोटे बच्चों में भी बहुत ज्यादा टैलेंट होता है। वाहेगुरु हमेशा आपको खुश और तरक्की में रखे। हमारी फिल्म जवाक जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।"

शूटिंग के दौरान बच्चों के साथ उनका यह मजेदार वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
सॉन्ग 'जवाक' काफी मजेदार है। इसमें नीरू बच्चों के साथ डांस करती दिख रही हैं। गाने को वरी राय ने लिखा है, जबकि संभी ने इसका संगीत तैयार किया है। गाना सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

फिल्म ‘जवाक’ का निर्देशन जतिंद्र महुअर जबकि निर्माण संतोष सुभाष कर रहे हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट जगदीप वारिंग ने लिखी है। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में नीरू बाजवा के साथ गुरी घुमन, निर्मल ऋषि, बी.एन. शर्मा, राणा रणबीर और रविंदर मांड मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को लेकर मुख्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

नीरू बाजवा पंजाबी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है और दर्शकों का खूब प्यार बटोरा है। अब उनकी नई फिल्म 'जवाक' को लेकर काफी उत्सुकता है। यह फिल्म पंजाबी भाषा में है और इसमें नीरू की मजबूत अभिनय शैली एक बार फिर देखने को मिलेगी।

अभिनेत्री हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में नजर आई थीं। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अभिनेत्री नीरू ने 'डिंपल' नाम का एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। विजय कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, रवि किशन और दीपक डोबरियाल भी हैं। यह फिल्म 2012 की सुपरहिट फिल्म का सीक्वल है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री