Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ देना हमारे लिए ‘पाप' : योगी

24 दिसंबर, 2025 08:54 PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राज्य विधानसभा में कहा कि चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ देना उनके लिए ‘पाप' है और उनकी सरकार ने शासकीय योजनाओं का लाभ देने में कभी कोई भेदभाव नहीं किया है। आदित्यनाथ ने विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या उसके सहयोगी दलों का एक भी विधायक चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ नहीं देता। उन्होंने विपक्ष से मुखातिब होते हुए कहा, “मैं पूछना चाहता हूं कि क्या सरकारी योजना के तहत मकान देने में कोई भेदभाव किया गया? क्या राशन देने में कोई भेदभाव हुआ है? चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ देना हमारे लिए पाप है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ आबादी के कल्याण और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा हर व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने सत्ता पक्ष में बैठे सदस्यों से पूछा, “क्या आप लोग कभी ऐसी कोई रोक-टोक करते हैं?” और कहा कि सत्तापक्ष के सदस्य रोक भी नहीं सकते, क्योंकि लाभार्थियों की सूची उन्होंने नहीं बनाई है। आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2011-12 में बनी सूची के आधार पर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है और इसके साथ ही उन गरीबों के नाम भी जोड़े गए हैं, जिन्हें समाजवादी पार्टी (सपा) के शासनकाल में भेदभाव का शिकार बनाया गया था।

मुख्यमंत्री ने किसी का नाम लिए बिना मजाकिया लहजे में कहा, “आयुष्मान कार्ड को लेकर मुझे एक शिकायत जरूर मिलती है कि छह सदस्यों वाले परिवारों को तो आयुष्मान कार्ड मिल गया, लेकिन उससे कम सदस्यों वाले परिवार क्या करेंगे? तो मैंने कहा कि आप भी छह वाले बन जाइए।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पुल और विभिन्न मदों के लिए धन उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जितनी मांग थी, उसके अनुरूप धन शायद न दिया जा सका हो, लेकिन इसे चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं बचेगा, जहां विकास का पैसा न पहुंचे। इसमें किसी भी सदस्य के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस