लोकसभा चुनावों के बीच बालीवुड क्वीन एवं मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने अपनी आने वाली फिल्म ‘एमर्जेंसी’ की रिलीज डेट टाल दी है। यह फिल्म 14 जून को रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट की घोषणाप अब लोकसभा चुनावों के रिजल्ट के बाद होगी। यह दूसरा मौका है जब एमर्जेंसी फिल्म की रिलीज डेट टाली गई हो। इससे पहले यह फिल्म पिछले साल 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद मेंं इसे टाल दिया गया। कंगना ने बाकायदा सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर रिलीज डेट टाले जाने का खुलासा किया है।
यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी पर आधारित है। मणिकर्णिकाफिल्मस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली है, जिसमें लिखा है हमारे दिल प्यार से भरे हुए हैं, जिस तरह का प्यार कंगना रणौत को आज के समय मिल रहा है, वो हम सभी के लिए देखना काफी खुशनसीबी की बात है। कंगना इस समय अपने देश की सेवा करने में जुटी हुई है। देश के लिए उनका कमिटमेंट इस वक्त प्रायोरिटी है। ऐसे में एमर्जंेसी की रिलीज डेट को टाल दिय गया है। हम वादा करते हैं कि नई रिलीज डेट के साथ हम फिर हाजिर होंगे। आपको निराश नहीं करेंगे। हमें सपोर्ट करें, एमर्जेंसी जल्द रिलीज होगी।