Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

चन्नी को CM बनाए जाने पर बोले राजा वड़िंग, कैप्टन अमरिंदर को हटाने का किया जिक्र

20 जनवरी, 2026 06:27 PM

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने चरणजीत सिंह चन्नी के जातिगत बयान को लेकर किसी भी तरह की सीधी टिप्पणी करने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पार्टी अध्यक्ष अपनी बात पार्टी के मंच पर ही रखते हैं। राजा वड़िंग ने स्पष्ट किया कि पंजाब देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जो आपसी भाईचारे का प्रतीक है। हमारे गुरुओं ने हमें एक ऐसा संदेश दिया है, जिसे हर व्यक्ति मानता है। पंजाब में जाति या धर्म के नाम पर राजनीति करने वाला व्यक्ति कभी सफल नहीं हो सकता। वड़िंग ने कहा कि यहां सभी धर्मों को समान सम्मान दिया जाता है और जाति-पात के नाम पर राजनीति करने की सोच रखने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

राजा वड़िंग ने आगे कहा कि, पंजाब में आज तक यह फर्क नहीं किया गया कि कौन दलित है, कौन ईसाई है या कौन हिंदू। यहां दलित शब्द पर राजनीति नहीं हो सकती और जो भी ऐसा करने की कोशिश करेगा, उसका राजनीतिक रूप से नुकसान तय है। जाति और धर्म के नाम पर राजनीति को भाजपा का एजेंडा बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस सोच से पूरी तरह दूर है। चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर बोलते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि अपर कास्ट के कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर चन्नी साहिब को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया और वह पार्टी के लिए गर्व का विषय बने। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं से अपील की कि वे भाजपा की सोच के अनुसार बयानबाजी करने से बचें। राजा वड़िंग ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष होने के नाते वे पार्टी के आंतरिक मुद्दों पर पार्टी मंच पर ही रख सकते हैं। कांग्रेस की विचारधारा को कई लोग पूरी तरह नहीं समझते हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि 23 तारीख को पार्टी हाईकमान की बैठक में पंजाब से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 328 पावन स्वरूपों के मामले में लिए गए यू-टर्न पर प्रतिक्रिया देते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि यह उनका पहला यू-टर्न नहीं है और धीरे-धीरे सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी। आगामी विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री का चेहरा तय करना हाईकमान का काम है और बिना चेहरा घोषित किए भी चुनाव लड़ा जा सकता है। कांग्रेस हर राजनीतिक लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है और हिमाचल प्रदेश में भी पार्टी ने बिना मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव लड़ा था।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे