Friday, March 27, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

राष्ट्रीय

चक्रवात दित्वाह तबाही: भारत का ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ सफलतापूर्वक पूरा, कोलंबो एयरपोर्ट से सभी भारतीय सुरक्षित निकाले

01 दिसंबर, 2025 01:51 PM

भारत ने श्रीलंका में चक्रवात ‘दित्वा' के कारण मची तबाही के बाद कोलंबो में बचाव अभियान में तेजी लाते हुए वहां फंसे भारतीय नागरिकों के आखिरी समूह को सोमवार को निकाल लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंसे 104 भारतीयों का आखिरी समूह ‘ऑपरेशन सागर बंधु' के तहत भारतीय वायु सेना के विमान से सुबह करीब साढ़े छह बजे तिरुवनंतपुरम पहुंचा।

उच्चायोग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि श्रीलंका के बचाव प्रयासों में भारत ने अपनी मदद तेज कर दी है और अभियान का विस्तार कई प्रभावित क्षेत्रों तक किया है। विज्ञप्ति के अनुसार चेतक हेलीकॉप्टर ने कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जबकि वायु सेना के कई हेलीकॉप्टर ने कोटमाले में तलाश अभियान संचालित किया जो सबसे ज्यादा प्रभावित मध्य पर्वतीय क्षेत्र है तथा भूस्खलन एवं बाढ़ के कारण यहां सड़क संपर्क टूट गया है। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ खोज एवं बचाव अभियानों के लिए भारत की विशेषीकृत आपदा प्रतिक्रिया एजेंसी एनडीआरएफ और एचएडीआर (मानवीय सहायता और आपदा राहत) की टीम कल कोलंबो पहुंची। उन्होंने श्रीलंका के अधिकारियों के साथ मिलकर कोच्चिकाडे में बचाव अभियान संचालित किया।''

विज्ञप्ति के अनुसार, एनडीआरएफ की टीम अब पुट्टलम और बादुल्ला इलाकों में काम कर रही हैं जो चक्रवात से बुरी तरह प्रभावित हैं और संपर्क से कट गए हैं। एनडीआरएफ ने कहा, ‘‘एनडीआरएफ ने बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित परिवारों की मदद की और उनकी तुरंत सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद की।'' इस बीच, श्रीलंका की वायु सेना ने एक पायलट की मौत की पुष्टि की है। उत्तर-पश्चिमी तट पर वेन्नापुवा में राहत सामग्री पहुंचाने की कोशिश करते समय एक बेल 212 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। श्रीलंका में चक्रवात ‘दित्वा' के कारण मची तबाही में रविवार तक 334 लोग मारे गए हैं और 370 से अधिक व्यक्ति लापता हैं तथा बाढ़ एवं भूस्खलन की वजह से कई जिले अलग थलग पड़ गए हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन