Wednesday, October 28, 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

राष्ट्रीय

चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव

28 अक्टूबर, 2026 10:13 AM

विशाखापत्तनम: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर अब रेलवे के परिचालन पर भी दिख रहा है। चक्रवाती तूफान 'अर्नब' को देखते हुए, कई ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं और कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव (रीशेड्यूल) किया गया है। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए 27 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच कुल 58 ट्रेन सेवाओं को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की ताजा स्थिति देख लें और उसी के अनुसार अपनी योजना बनाएं।

विजयवाड़ा मंडल ने इस संबंध में बुलेटिन जारी किया है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की ताजा स्थिति एनटीईएस ऐप, रेलवे हेल्पलाइन 139 या संबंधित स्टेशन से जरूर जांच लें और उसी के अनुसार अपनी योजना बनाएं।

रद्द की गई ट्रेनों में सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश और ओडिशा रूट की ट्रेनों पर पड़ा है। विजयवाड़ा-विशाखापत्तनम रूट की प्रमुख ट्रेनें इसमें शामिल हैं।

प्रमुख रद्द ट्रेनों में 12740 सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम, 12739 विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद, 20707/20708 सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस, 20833/20834 विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद, 22875/22876 विशाखापत्तनम-गुंटूर, 17243 गुंटूर-रायगड़ा, 17244 रायगड़ा-गुंटूर, 12718 विजयवाड़ा-विशाखापत्तनम और 12717 विशाखापत्तनम-विजयवाड़ा शामिल हैं।

इसके अलावा लंबी दूरी की ट्रेनें जैसे 17206 काकीनाडा पोर्ट-साईनगर शिरडी, 17205 शिरडी-काकीनाडा पोर्ट, 12704 सिकंदराबाद-हावड़ा, 22882 भुवनेश्वर-पुणे, 12787 नरसापुर-नागरसोल, 20810 नांदेड़-संबलपुर और 17015 भुवनेश्वर न्यू-सिकंदराबाद भी रद्द की गई हैं।

लोकल और पैसेंजर सेवाओं पर भी असर पड़ा है। भीमावरम जंक्शन-निडादावोलु, निडादावोलु-भीमावरम, भीमावरम-विजयवाड़ा, राजमुंदरी-विजयवाड़ा, नरसापुर-विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम-पार्वतीपुरम और राजमुंदरी-भीमावरम जंक्शन रूट की 20 से ज्यादा मेमू/पैसेंजर ट्रेनें 27 और 28 अक्टूबर को नहीं चलेंगी।

रेलवे ने बताया कि तूफान के कारण तटीय क्षेत्रों में तेज हवा और भारी बारिश की चेतावनी है, इसलिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। ट्रैक और सिग्नल सिस्टम की सुरक्षा जांच के बाद ही सेवाएं बहाल की जाएंगी। यात्रियों को टिकट का पूरा रिफंड दिया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां

शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां

12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा

यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा

‘अर्नब’ चक्रवात : मुख्यमंत्री नायडू ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा, कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

‘अर्नब’ चक्रवात : मुख्यमंत्री नायडू ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा, कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

चक्रवात अर्नब ने आंध्र तट पर किया लैंडफॉल, 150 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती हैं हवाएं

चक्रवात अर्नब ने आंध्र तट पर किया लैंडफॉल, 150 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती हैं हवाएं

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा— ‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार’

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा— ‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार’

चक्रवात ‘अर्नब’ के ओडिशा की ओर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट, 313 रिस्पॉन्स टीमें तैनात : सुरेश पुजारी

चक्रवात ‘अर्नब’ के ओडिशा की ओर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट, 313 रिस्पॉन्स टीमें तैनात : सुरेश पुजारी

भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 के विजेताओं को आज सम्मानित करेंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी

विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 के विजेताओं को आज सम्मानित करेंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी

विकसित भारत की नींव वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार पर होगी: पीएम मोदी

विकसित भारत की नींव वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार पर होगी: पीएम मोदी