Thursday, July 09, 2026
BREAKING
एआई बना हाथियों का रक्षक, कोयंबटूर रेलवे ट्रैक पर ढाई साल से एक भी मौत नहीं दिल्ली-NCR में भारी मॉनसून बारिश: नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव, सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किया हाई अलर्ट नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया, राजस्थान में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी : पीएम मोदी भूमि रिकॉर्ड और डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम के एकीकरण पर मंथन, ULPIN-DIGIPIN तालमेल को मिलेगा बढ़ावा मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में शामिल हुए पीएम मोदी, आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर एसएआई और सफदरजंग स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के बीच एमओयू, स्पोर्ट्स साइंस और एथलीट देखभाल को मिलेगा बढ़ावा डीआरडीओ ने लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट पिनाका का सफल उड़ान परीक्षण किया ऑस्ट्रेलियनसुपर के 500 मिलियन एयू डॉलर के निवेश पर वित्त मंत्री ने जताई खुशी, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद गुजरात के डेटा सेंटर लक्ष्यों की तुलना में डिप्टी सीएम संघवी ने विफल सेमीकंडक्टर पहलों पर उठाए सवाल

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:1 ने खुद को जानकार बता ठगे थे 13.50 लाख; 2 ने SBI कर्मी बन फ्रॉड किया

02 नवंबर, 2022 03:59 PM

साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बीच चंडीगढ़ पुलिस ने 2 केसों को सुलझाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में बिहार से आरोपी ने कॉल कर शिकायतकर्ता को उनका जानकार बताया। आरोपी ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया से उनका दोस्त बोल रहा है और किसी जानकार के इलाज के नाम पर 13.50 लाख रुपए की ठगी कर ली। वहीं दूसरे केस में शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड से 2.44 लाख रुपए की ठगी की गई।

13.50 लाख रुपए साइबर फ्रॉड का केस साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में ही बीते 30 सितंबर को दर्ज किया गया था। इस केस में मुजफ्फरनगर, बिहार के मोहम्मद अली रहमान(26) को गिरफ्तार किया गया है। इस केस में सेक्टर 40 बी के प्रफुला मोहन सिन्हा शिकायतकर्ता थे। उन्हें आरोपी ने एक इंटरनेशनल नंबर से कॉल शिकायतकर्ता के किसी जानकार का नाम लेकर हॉस्पिटल में उसके इलाज के नाम पर 13,50,000 रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने मामले में अकाउंट नंबर की जानकारी जुटाते हुए आरोपी की लोकेशन पता की और उसे मुजफ्फरनगर के जेल चौक के पास से गिरफ्तार किया। उसका 2 दिनों का रिमांड लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस तरह के केसों में फर्जी कॉल और मैसेज के जरिए पीड़ितों को एहसास दिलाया जाता है कि वह उन्हें जानते हैं और वह ऑस्ट्रेलिया, UK, कनाडा जैसे देशों में रह रहे हैं। पीड़ितों को कहा जाता है कि वह बहुत मुश्किल में हैं और पैसे मांगते हैं। आरोपी खुद को पीड़ितों का रिश्तेदार, दोस्त या जानकार बताते हैं। ऐसे मामलों में पंजाब के लोगों को ज्यादा पीड़ित बनाया जा रहा है।

SBI कर्मी बता ठग लिया
वहीं दूसरा केस सेक्टर 39 थाने में बीते वर्ष 10 अगस्त को दर्ज हुआ था। इसमें उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के राजेश कुमार (21), तथा अवदेश कुमार (24) को गिरफ्तार किया गया है। सेक्टर 38 डी के परमजीत सिंह ने मामले में शिकायत दी थी। उन्होंने SBI क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया था। वह कई दिनों से कार्ड एक्टिवेशन का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कस्टमर केयर पर भी कॉल किया था। उन्हें एक कॉल आई और कॉलर ने खुद को SBI क्रेडिट कार्ड कर्मी बताया। उसने शिकायतकर्ता के मौजूदा HSBC कार्ड की जानकारी मांगी जो कॉलर को दी गई। इसमें CVV नंबर और OTP नंबर शामिल था। यह जानकारी मिलते ही कालर ने कॉल काट दी। फर्जी कर्मी ने उनके कार्ड से 48,480 रुपए तथा 98101 रुपए की 2 बार ट्रांजैक्शन कर ली।

पुलिस ने संबंधित बैंक खातों की जानकारी जुटाई तो पता चला कि रकम किसी राजेश कुमार के खाते में गई है। वहीं कॉल रिकॉर्ड आदि जुटाते हुए पुलिस ने उसकी लोकेशन पता की। यहां से पुलिस ने राजेश और अवदेश को गिरफ्तार किया। दोनों का 1 दिन का रिमांड लिया गया है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार