Thursday, July 09, 2026
BREAKING
एआई बना हाथियों का रक्षक, कोयंबटूर रेलवे ट्रैक पर ढाई साल से एक भी मौत नहीं दिल्ली-NCR में भारी मॉनसून बारिश: नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव, सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किया हाई अलर्ट नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया, राजस्थान में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी : पीएम मोदी भूमि रिकॉर्ड और डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम के एकीकरण पर मंथन, ULPIN-DIGIPIN तालमेल को मिलेगा बढ़ावा मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में शामिल हुए पीएम मोदी, आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर एसएआई और सफदरजंग स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के बीच एमओयू, स्पोर्ट्स साइंस और एथलीट देखभाल को मिलेगा बढ़ावा डीआरडीओ ने लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट पिनाका का सफल उड़ान परीक्षण किया ऑस्ट्रेलियनसुपर के 500 मिलियन एयू डॉलर के निवेश पर वित्त मंत्री ने जताई खुशी, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद गुजरात के डेटा सेंटर लक्ष्यों की तुलना में डिप्टी सीएम संघवी ने विफल सेमीकंडक्टर पहलों पर उठाए सवाल

चंडीगढ़

चंडीगढ़ पुलिस इंस्पेक्टर ने तोड़ा नियम:बिना सीट बेल्ट ड्राइविंग करता मोबाइल में हुआ कैद; कट गया चालान

05 नवंबर, 2022 12:59 PM

चंडीगढ़ में चंडीगढ़ पुलिस के एक इंस्पेक्टर का वर्दी में ट्रैफिक नियमों की सरेआम उल्लंघना करने का वीडियो सामने आया है। इंस्पेक्टर चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी में शहर की सड़कों पर सरेआम बिना सीट बेल्ट के ड्राइविंग कर रहा है। एक निडर व्यक्ति ने इस इंस्पेक्टर की न सिर्फ बिना सीट बेल्ट वाली वीडियो बनाई बल्कि सवाल भी पूछा कि बिना सीट बेल्ट के क्यों हो। इसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के साथ शेयर किया गया।

इसके बाद इस इंस्पेक्टर का चालान जारी कर दिया गया। 38 सेकंड के इस वीडियो में पुलिसकर्मी बिना सीट बेल्ट के शहर में सफेद रंग की गाड़ी दौड़ाता नजर आ रहा है।

सेक्टर 20/30/19/27 के चौक के पास बीते 3 नवंबर को दोपहर 12.10 बजे का यह वीडियो है। इस वीडियो को DGP, चंडीगढ़ के साथ टैग करते हुए इरफान सैफी नामक व्यक्ति ने कहा है की मामले में बनती कार्रवाई की जाए। जिसके बाद चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस का जवाब आया कि शिकायत पर कार्रवाई कर दी गई है। इस ट्वीट पर एक व्यक्ति ने कहा कि ज्यादातर PCR (पुलिस कंट्रोल रुम) कर्मी गाड़ी में ड्राइविंग के दौरान सीट बेल्ट नहीं पहनते। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस को कहा गया कि कार्रवाई करें क्योंकि चंडीगढ़ में कैमरे भी लगे हैं।

वहीं डा. करण गुलिया ने भी आज सोशल मीडिया पर ट्रैफिक पुलिस के साथ एक पंजाब नंबर की टू व्हीलर पर सवार एक पुलिसकर्मी का फोटो शेयर किया है। फोटो उद्यान पथ, सेक्टर 16 की है। उसने लाल बत्ती पर जेबरा क्रॉसिंग पर व्हीकल खड़ा किया हुआ था। सवाल उठाया गया है कि आम लोगों को चंडीगढ़ पुलिस अक्सर अपने सख्त ट्रैफिक नियमों को लेकर 'हरास' करती है। डा. करण ने कहा कि उन्हें लगता है कि जब पुलिसकर्मी खुद नियम तोड़ते हैं तो शायद उन पर नियम लागू नहीं होते।

बता दें कि चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस का एक SI शहर में सिंगर्स के गाने गाकर लोगों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाता है। वहीं चंडीगढ़ पुलिस के मुलाजिम खुद की ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए देखे जा रहे हैं।

जेबरा क्रॉसिंग के आगे खड़ी PCR की चालान हो चुका
बता दें कि इससे पहले 30 अक्तूबर को सुबह लगभग 3 बजे सेक्टर 47 की ई-संपर्क लाइट पॉइंट पर खड़ी थी। पुलिस की पेट्रोलिंग कार की फोटो के साथ चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस से सवाल किया गया कि यदि पुलिस इस प्रकार ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करेगी तो आम लोगों से क्या उम्मीद की जा सकती है। वहीं पूछा गया कि क्या नियम पुलिस के लिए नहीं हैं। इसके बाद पुलिस ने वॉयलेशन आईडी जारी कर दी।

वहीं 22 अक्तूबर को सेक्टर 15/16 लाइट प्वाइंट पर रात को 8.22 बजे PCR में पुलिसकर्मी बिना सीट बेल्ट ड्राइविंग करते एक व्यक्ति के मोबाइल में कैद हुआ था। हालांकि उसमें गाड़ी नंबर न दिखाए जाने पर पुलिस ने चालान नहीं काटा था। उससे पहले चंडीगढ़ पुलिस की सरकारी बुलेट पर बिना वर्दी में एक मुलाजिम बिना हेलमेट महिला को लेकर जा रहा था। सोशल मीडिया पोस्ट के बाद उसका पुलिस ने चालान काट दिया गया था।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार