Friday, July 03, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

'घुसपैठ सिर्फ बंगाल में तो दिल्ली और पहलगाम में क्या हुआ था'? ममता बनर्जी ने अमित शाह पर साधा निशाना

30 दिसंबर, 2025 06:41 PM

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हमलों और बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि राज्य की ममता बनर्जी सरकार चुनावी लाभ के लिए बांग्लादेशियों की घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है, जिससे राज्य की जनसांख्यिकी खतरनाक रूप से बदल गई है। शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग इस मुद्दे को लेकर चिंतित हैं और भाजपा अगले साल के चुनाव में दो-तिहाई बहुमत से सत्ता में आने के बाद इसे रोक देगी।

ममता बनर्जी का पलटवार
अमित शाह के आरोपों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा के नेता बंगाल में सक्रिय हो जाते हैं। उन्होंने कहा, “शकुनि का चेला दुशासन पश्चिम बंगाल में जानकारी इकट्ठा करने आया है। राज्य में जैसे ही चुनाव आते हैं, दुशासन और दुर्योधन दिखने लगते हैं। बंगाल के लोग मासूम हैं और उन्होंने अब तक किसी पर हमला नहीं किया है। अगर हमारा इरादा आपकी बेइज्ज़ती करने का होता तो हम आपको होटल से बाहर नहीं निकलने देते।” ममता ने कोलकाता और बांकुड़ा में आयोजित रैलियों में कहा कि चुनाव से पहले भाजपा “सोनार बांग्ला” का वादा करती है, लेकिन दूसरे राज्यों में बंगालियों को परेशान किया जाता है।

घुसपैठ को लेकर विवाद
अमित शाह ने पेट्रापोल और अंडाल में बाड़ लगाने के लिए आवश्यक जमीन उपलब्ध न कराने का आरोप टीएमसी पर लगाया। ममता बनर्जी ने इसका जवाब देते हुए कहा, “अगर घुसपैठ सिर्फ बंगाल से होती है, तो क्या पहलगाम हमला आपने करवाया था। दिल्ली में हुई घटना के पीछे जिम्मेदार कौन है?”

वोटर लिस्ट और एसआईआर प्रक्रिया पर भी ममता ने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर लोगों को प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा है, और अब तक लगभग 60 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने इसे एआई का उपयोग करके संचालित किया गया बड़ा घोटाला बताया और कहा कि लोग पश्चिम बंगाल में बीजेपी को सत्ता में नहीं आने देंगे।

बीजेपी को 50 सीट भी नहीं मिलेगी: ब्रत्य बसु
टीएमसी के वरिष्ठ नेता और शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने अमित शाह के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणियां खोखले दावों पर आधारित हैं। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी अगले चुनाव में 50 सीट का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। बसु ने कहा, “शाह एक पर्यटक की तरह आते-जाते रहेंगे, लेकिन उनके दौरे से कोई लाभ नहीं होगा और उन्हें शर्मनाक हार का सामना करना पड़ेगा।”

अमित शाह का चुनावी रणनीति वाला बयान
अमित शाह ने कहा कि सरकार में आने पर वे घुसपैठियों की पहचान करेंगे और उन्हें बाहर निकालेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 15 अप्रैल, 2026 के बाद पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी क्योंकि जनता ने अपना मन बना लिया है। शाह ने ममता सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने केंद्र को भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर बाड़ लगाने के लिए आवश्यक जमीन उपलब्ध नहीं कराई।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस