Tuesday, November 03, 2026
BREAKING
• भारतीय जीवन बीमा निगम उत्तरी क्षेत्र बीमा कर्मचारी यूनियन, पंचकूला शाखा ने आज दोपहर के भोजन के समय प्रदर्शन किया • ग्लेन मैक्सवेल ने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को दिया विराम, कभी नहीं भूलेगी 2023 वर्ल्ड कप की वो पारी • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा • मनोज बाजपेयी ने उठाया सवाल: समाज की बात न करने वालों को स्टार का दर्जा क्यों? • पृथ्वीराज कपूर: सांसद बनने के बाद भी नहीं छोड़ा थर्ड क्लास का सफर, 112 शहरों में जाकर किए 2,662 थिएटर शो • इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, 7 दिसंबर तक 'लीव इंडिया' नोटिस पर रोकv • दीया मिर्जा के समर्थन में उतरे लोग, बीएमसी कमिश्नर को हटाने और एक्ट्रेस से माफी मांगने की मांग • लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला • ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया 'अपनी उपलब्धि' • आईटीसी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 20 प्रतिशत घटा; आय 18,401 करोड़ रुपए रही

खेल

ग्लेन मैक्सवेल ने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को दिया विराम, कभी नहीं भूलेगी 2023 वर्ल्ड कप की वो पारी

03 नवंबर, 2026 11:29 AM

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। मैक्सवेल ने सोमवार देर रात अपने संन्यास का ऐलान किया। इस फैसले के साथ ही उनके 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया। हालांकि, वह लीग क्रिकेट में सक्रिय रहेंगे।

38 साल के मैक्सवेल ने 25 अगस्त 2012 को अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह में वनडे मुकाबले से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। इसी साल सितंबर में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपने टी20 करियर का आगाज किया। मार्च 2013 में भारत के खिलाफ इस ऑलराउंडर ने अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।

दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज और दाएं हाथ से ही ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने वाले मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए महज 7 टेस्ट खेले, जिसमें 1 शतक की मदद से 339 रन बनाने के अलावा 8 विकेट लिए। उनका वनडे और टी20 करियर लंबा और बेहद सफल रहा।

4 मार्च 2025 को भारत के खिलाफ अपना आखिरी वनडे खेलने वाले इस खिलाड़ी ने 149 वनडे मैचों में 4 शतक और 23 अधर्शतक लगाते हुए 3,990 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 201 रन है। इसके अलावा, 77 विकेट भी उन्होंने लिए हैं।

20 फरवरी 2026 को अपना आखिरी टी20 खेलने वाले मैक्सवेल इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के सर्वाधिक सफल खिलाड़ियों में एक हैं। इस दिग्गज ऑलराउंडर ने 130 टी20 मैचों में 5 शतक और 12 अर्धशतक की मदद से 2,897 रन बनाए हैं और 51 विकेट हासिल किए हैं।

मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए एक मैच विनर रहे। अपने करियर के दौरान अकेले दम उन्होंने गेंद और बल्ले से कई बार विपक्षी टीम से जीत छिनकर ऑस्ट्रेलिया की झोली में डाला। ऐसी ही एक ऐतिहासिक पारी उन्होंने वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी जिसे दुनियाभर के क्रिकेट फैंस हमेशा याद रखेंगे। मैक्सवेल की इस पारी को क्रिकेट इतिहास की श्रेष्ठतम पारियों में एक माना जाता है।

वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान के दिए 292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 18.3 ओवर में 91 के स्कोर पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे। यहां ऑस्ट्रेलिया की हार स्पष्ट दिख रही थी, लेकिन क्रीज पर मैक्सवेल मौजूद थे, जो उस दिन इतिहास रचने आए थे।

मैक्सवेल ने कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर 202 रन की नाबाद साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से जीत दिला दी। इस साझेदारी में कमिंस का योगदान महज 12 रन का था।

मैक्सवेल ने 128 गेंदों पर 10 छक्के और 21 चौकों की मदद से नाबाद 201 रन की पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलायी थी। बाएं पैर में इंजरी और कई बार पारी के दौरान दर्द की वजह से मैदान पर लेट गए मैक्सवेल ने छक्के से अपना दोहरा शतत पूरा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलायी थी। ऑस्ट्रेलिया ने 46.5 ओवर में 7 विकेट पर 293 रन बनाकर जीत हासिल की थी। मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। उनकी यह पारी क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा है। फैंस मैक्सवेल की इस पारी को कभी नहीं भूलेंगे।

मैक्सवेल 2015 और 2023 में वनडे विश्व कप जीतने वाली और 2021 में टी20 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य थे।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा

हार्दिक पंड्या को टीम में वापसी से पहले घरेलू क्रिकेट खेलना होगा: शुभमन गिल

हार्दिक पंड्या को टीम में वापसी से पहले घरेलू क्रिकेट खेलना होगा: शुभमन गिल

राइजिंग स्टार्स एशिया कप: तिलक वर्मा संभालेंगे 'इंडिया ए' की कमान, पाटीदार बने उप-कप्तान

राइजिंग स्टार्स एशिया कप: तिलक वर्मा संभालेंगे 'इंडिया ए' की कमान, पाटीदार बने उप-कप्तान

अनौपचारिक टेस्ट: मैथ्यू बॉयल का शतक, मुकेश ने खोला 'पंजा', पहली पारी में 424 रन बनाकर ऑलआउट हुई न्यूजीलैंड ए टीम

अनौपचारिक टेस्ट: मैथ्यू बॉयल का शतक, मुकेश ने खोला 'पंजा', पहली पारी में 424 रन बनाकर ऑलआउट हुई न्यूजीलैंड ए टीम

एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की दहलीज पर विराट कोहली, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज

एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की दहलीज पर विराट कोहली, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज

वनडे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रही है कांटे की टक्कर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

वनडे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रही है कांटे की टक्कर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन

न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : कप्तान हरमनप्रीत की हैट्रिक, भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराया

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : कप्तान हरमनप्रीत की हैट्रिक, भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराया

पांचवां टी20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, भुवनेश्वर और वरुण की टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में वापसी

पांचवां टी20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, भुवनेश्वर और वरुण की टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में वापसी

हांगकांग सिक्सेस: लगातार तीन हार के बाद जीती टीम इंडिया, बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शशांक ने 15 गेंदों पर ठोके 50 रन

हांगकांग सिक्सेस: लगातार तीन हार के बाद जीती टीम इंडिया, बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शशांक ने 15 गेंदों पर ठोके 50 रन