Tuesday, November 03, 2026
BREAKING
• भारतीय जीवन बीमा निगम उत्तरी क्षेत्र बीमा कर्मचारी यूनियन, पंचकूला शाखा ने आज दोपहर के भोजन के समय प्रदर्शन किया • ग्लेन मैक्सवेल ने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को दिया विराम, कभी नहीं भूलेगी 2023 वर्ल्ड कप की वो पारी • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा • मनोज बाजपेयी ने उठाया सवाल: समाज की बात न करने वालों को स्टार का दर्जा क्यों? • पृथ्वीराज कपूर: सांसद बनने के बाद भी नहीं छोड़ा थर्ड क्लास का सफर, 112 शहरों में जाकर किए 2,662 थिएटर शो • इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, 7 दिसंबर तक 'लीव इंडिया' नोटिस पर रोकv • दीया मिर्जा के समर्थन में उतरे लोग, बीएमसी कमिश्नर को हटाने और एक्ट्रेस से माफी मांगने की मांग • लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला • ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया 'अपनी उपलब्धि' • आईटीसी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 20 प्रतिशत घटा; आय 18,401 करोड़ रुपए रही

खेल

राइजिंग स्टार्स एशिया कप: तिलक वर्मा संभालेंगे 'इंडिया ए' की कमान, पाटीदार बने उप-कप्तान

03 नवंबर, 2026 10:39 AM

नई दिल्ली : भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा को एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए 'इंडिया ए' टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। पुरुष चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम में आईपीएल के दो बार के विजेता कप्तान रजत पाटीदार को 'उपकप्तान' चुना है। यह टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक कतर के दोहा में खेला जाएगा। टीम में प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र विकेटकीपर के तौर पर शामिल हैं। इनके अलावा, टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद और हर्ष दुबे भी मौजूद हैं। सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर हर्षित राणा भी इस टीम में शामिल हैं। हर्षित हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) गए थे, लेकिन वहां एक मैच सिमुलेशन के दौरान 'रेक्टस फेमोरिस' (जांघ की मांसपेशी) में खिंचाव आ गया था, जिससे उबर रहे हैं।


टीम के शेष सदस्यों में तनुष कोटियन, विपराज निगम और अरशद खान शामिल हैं। इसका मतलब यह भी है कि ये खिलाड़ी अपनी-अपनी राज्य टीमों की तरफ से 'सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी' के एक बड़े हिस्से में नहीं खेल पाएंगे।
इंडिया ए को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नेपाल और पाकिस्तान ए के साथ 'ग्रुप बी' में रखा गया है। 'ग्रुप ए' में बांग्लादेश ए, श्रीलंका ए, अफगानिस्तान ए और हांगकांग, चीन शामिल हैं।


भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में नेपाल के खिलाफ करेगी। वे 22 नवंबर को उसी मैदान पर पाकिस्तान ए का सामना करेंगे, और फिर 24 नवंबर को यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में यूएई के खिलाफ अपना ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेलेंगे। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो क्रमशः 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 29 नवंबर को आयोजित होगा।


इंडिया ए की टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

ग्लेन मैक्सवेल ने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को दिया विराम, कभी नहीं भूलेगी 2023 वर्ल्ड कप की वो पारी

ग्लेन मैक्सवेल ने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को दिया विराम, कभी नहीं भूलेगी 2023 वर्ल्ड कप की वो पारी

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा

हार्दिक पंड्या को टीम में वापसी से पहले घरेलू क्रिकेट खेलना होगा: शुभमन गिल

हार्दिक पंड्या को टीम में वापसी से पहले घरेलू क्रिकेट खेलना होगा: शुभमन गिल

अनौपचारिक टेस्ट: मैथ्यू बॉयल का शतक, मुकेश ने खोला 'पंजा', पहली पारी में 424 रन बनाकर ऑलआउट हुई न्यूजीलैंड ए टीम

अनौपचारिक टेस्ट: मैथ्यू बॉयल का शतक, मुकेश ने खोला 'पंजा', पहली पारी में 424 रन बनाकर ऑलआउट हुई न्यूजीलैंड ए टीम

एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की दहलीज पर विराट कोहली, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज

एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की दहलीज पर विराट कोहली, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज

वनडे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रही है कांटे की टक्कर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

वनडे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रही है कांटे की टक्कर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन

न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : कप्तान हरमनप्रीत की हैट्रिक, भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराया

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : कप्तान हरमनप्रीत की हैट्रिक, भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराया

पांचवां टी20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, भुवनेश्वर और वरुण की टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में वापसी

पांचवां टी20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, भुवनेश्वर और वरुण की टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में वापसी

हांगकांग सिक्सेस: लगातार तीन हार के बाद जीती टीम इंडिया, बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शशांक ने 15 गेंदों पर ठोके 50 रन

हांगकांग सिक्सेस: लगातार तीन हार के बाद जीती टीम इंडिया, बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शशांक ने 15 गेंदों पर ठोके 50 रन