Monday, August 17, 2026
BREAKING
Shimla: मंडी को मिलीं 25 नई इलैक्ट्रिक बसें, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से दिखाई हरी झंडी गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे डॉ. बलजीत कौर द्वारा गुरदासपुर के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 8.33 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान

राष्ट्रीय

गोरखपुर में बनेगा यूपी का पहला साहित्य पार्क, साहित्य और तकनीक का होगा संगम

30 मई, 2026 02:11 PM

गोरखपुर जल्द ही उत्तर प्रदेश के पहले साहित्य पार्क की सौगात पाने जा रहा है। आध्यात्म, संस्कृति और धार्मिक विरासत के लिए प्रसिद्ध गोरखपुर अब साहित्यिक पहचान को भी नई ऊंचाई देने की तैयारी में है। हरसेवकपुर क्षेत्र में प्रस्तावित इस अत्याधुनिक साहित्य पार्क का निर्माण लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। यह साहित्य पार्क केवल मनोरंजन का केंद्र नहीं होगा, बल्कि साहित्य, संस्कृति, शिक्षा और आधुनिक तकनीक को जोड़ने वाला एक विशेष मंच बनेगा। पार्क में संत कबीर, गुरु गोरखनाथ और अन्य महान साहित्यकारों एवं महापुरुषों के विचारों, रचनाओं और जीवन दर्शन को आधुनिक माध्यमों से प्रदर्शित किया जाएगा। इससे नई पीढ़ी को भारतीय साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में मदद मिलेगी।

पार्क की प्रमुख विशेषताओं में डिजिटल लाइब्रेरी, ओपन रीडिंग जोन, ओपन थिएटर और युवाओं के लिए इंटरैक्टिव गतिविधियां शामिल होंगी। यहां साहित्य प्रेमियों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए अध्ययन और संवाद का अनुकूल वातावरण विकसित किया जाएगा। आधुनिक तकनीक की सहायता से साहित्य को रोचक और आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने की भी योजना है। नगर निगम के अनुसार यह परियोजना साहित्य और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बच्चों और युवाओं को साहित्यिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास भी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास कर सकते हैं। साहित्य पार्क बनने के बाद गोरखपुर की पहचान केवल धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में ही नहीं, बल्कि एक प्रमुख साहित्यिक केंद्र के रूप में भी स्थापित होगी। यह परियोजना प्रदेश में साहित्यिक जागरूकता और सांस्कृतिक संरक्षण को नई दिशा देने का कार्य करेगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद