Monday, March 23, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

राजनीति

गैर-हरियाणवियों को नौकरियों में सामाजिक और आर्थिक आधार पर 5 अतिरिक्त नंबर देने का निर्णय

22 फ़रवरी, 2023 05:35 PM

चंडीगढ़: सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मिलने वाले 5 अतिरिक्त अंकों का लाभ अब हरियाणा से बाहर के युवाओं को भी मिलेगा। यानी गैर-हरियाणवी भी अब प्रदेश की नौकरियों में इस विशेष सुविधा का लाभ ले सकेंगे। अभी तक यह सुविधा केवल मूल रूप से हरियाणा के निवासियों के लिए थी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब राज्य सरकार ने दूसरे राज्यों के युवाओं को भी यह सुविधा देने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, जिन परिवारों में एक भी सरकारी नौकरी नहीं है, जिनके सिर पर माता-पिता का साया नहीं है या वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं तो ऐसे अभ्यर्थियों को पांच अतिरिक्त अंक दिए जाते थे। अब इन अंकों का लाभ दूसरे राज्यों के युवाओं को भी मिल सकेगा। अभी तक इस लाभ से हरियाणा सरकार ने बाहरी राज्यों के युवाओं को अलग रखा हुआ था। सरकार ने सामाजिक आर्थिक आधार पर अधिकतम पांच अंकों का लाभ तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों के लिए देने का प्रविधान कर रखा है।

प्रदेश में हाल ही में तृतीय श्रेणी की नौकरियों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) हुई है, जिसमें करीब साढ़े सात लाख युवाओं ने भागीदारी की थी। इनमें से साढ़े तीन लाख पांच हुए हैं, जिनमें से पांच हजार युवा बाहरी राज्यों के हैं। इन युवाओं को तृतीय श्रेणी की नौकरियों में सामाजिक आर्थिक आधार पर मिलने वाले पांच अतिरिक्त अंकों की सुविधा का लाभ मिलेगा। इससे पहले की नौकरियों के लिए यह सुविधा मान्य नहीं होगी।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने हाईकोर्ट के फैसले के आधार पर कहा कि कोर्ट ने व्यवस्था दी है कि नौकरियों में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता, भले ही वह किसी भी राज्य का नागरिक है। इसलिए राज्य सरकार की ओर से कोर्ट के आदेश के अनुपालन में आदेश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पहले 10 अंकों तक लाभ देने की व्यवस्था थी।

प्रदेश सरकार की इस व्यवस्था का मेरिटोरियस विद्यार्थी यह कहते हुए विरोध कर रहे थे कि अच्छे अंक लाने के बावजूद उनके लिए सरकारी नौकरी पाना मुश्किल हो रहा है, जिसके बाद पांच अंक किए गए। नए नियमों के तहत सामाजिक-आर्थिक आधार पर मिलने वाले पांच अंकों का लाभ हासिल करने की श्रेणी में अब विवाहित भाई को परिवार से अलग कर दिया गया है, लेकिन विवाहित लड़की का परिवार उसका ससुराल माना जाएगा, मायका नहीं।

पहले विवाहित भाई सरकारी नौकरी पर हो तो आवेदक को सामाजिक आर्थिक आधार पर अंकों का लाभ नहीं दिया जाता था। इसी तरह विवाहित लड़की के मायके में कोई सरकारी नौकरी पर है तो उसे भी अतिरिक्त अंकों से वंचित रहना पड़ता था, जबकि लड़की विवाह के बाद अपने उस परिवार में न रहकर ससुराल चली जाती थी। भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि मार्च में प्रस्तावित चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा में भी हाईकोर्ट का नियम लागू रहेगा। नए नियमों के तहत अभ्यर्थी केवल एक कैटेगरी में अतिरिक्त अंकों का लाभ ले सकता है।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

केशव मौर्य जैसे समझदार व्यक्ति को होना चाहिए मुख्यमंत्री: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

केशव मौर्य जैसे समझदार व्यक्ति को होना चाहिए मुख्यमंत्री: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

सर्दी और कोहरे की वजह से उड़ानें लेट न हों, उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने की तैयारियों की समीक्षा

सर्दी और कोहरे की वजह से उड़ानें लेट न हों, उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने की तैयारियों की समीक्षा

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 : दिल्ली में भव्य समारोह आज, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह प्रदान करेंगे ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार’

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 : दिल्ली में भव्य समारोह आज, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह प्रदान करेंगे ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार’

बिहार एग्जिट पोल : पोलस्ट्रैट के आंकड़ों में एनडीए सरकार, भाजपा सबसे बड़ा दल, दूसरे नंबर पर राजद

बिहार एग्जिट पोल : पोलस्ट्रैट के आंकड़ों में एनडीए सरकार, भाजपा सबसे बड़ा दल, दूसरे नंबर पर राजद

होने जा रहा बड़ा ऐलान! CM मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक

होने जा रहा बड़ा ऐलान! CM मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक

उत्तराखंड रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी की जनता से अपील, 'विकास यात्रा में सहभागी बनें'

उत्तराखंड रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी की जनता से अपील, 'विकास यात्रा में सहभागी बनें'