Monday, April 06, 2026
BREAKING
महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: नारी शक्ति वंदन बिल में पीएम मोदी ने बदलाव के संकेत दिए भाजपा का स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, संकल्प का दिन: नितिन नबीन असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर पत्नी के पासपोर्ट व फर्जी दस्तावेज प्रसारित करने का लगाया आरोप बिहार : नीतीश ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के पूर्व विधान परिषद अतिथि निवास का किया शुभारंभ भाजपा स्थापना दिवस: हेमा मालिनी से कंगना रनौत तक, इन सेलेब्स ने दी पार्टी को मजबूती दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किराया माफी वाले बयान को लागू करने का आदेश रद्द संगठन और सेवा का संकल्प : हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने दी भाजपा स्थापना दिवस की बधाई पाकिस्तान: पेट्रोलियम की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ सिंध में 'कफन' पहन कर प्रदर्शन 45 दिन सीजफायर को लेकर बातचीत, 48 घंटे का मौका : ट्रम्प का 'होर्मुज अल्टीमेटम' और ईरान का पलटवार, हाइफा में मिसाइल हमले से मची तबाही मोहसिन नकवी दिन में दिख रहे तारे, कहा- आईपीएल को पीछे छोड़ देगी पीएसएल

मनोरंजन

गैरी संधू बर्थडे: यूके से डिपोर्ट और आठ साल के बैन के बावजूद नहीं हारे सिंगर, ‘इलीगल वेपन’ से मिली नई पहचान

04 अप्रैल, 2026 01:14 PM

मुंबई : कहते हैं कि भाग्य से बड़ा कुछ नहीं होता है। भाग्य में जो लिखा होता है, वो मिलता ही है और भाग्य उसके अनुसार रास्ते भी खोलता है। ऐसा ही कुछ पंजाबी सिंगर गैरी संधू के साथ हुआ। गैरी संधू कभी सिंगर नहीं बनना चाहते थे और न ही उन्होंने संगीत करियर बनाने का सपना देखा था। घर में बाकी सिंगर्स के गानों को सुनते और समझते हुए उनका संगीत की तरह रुझान बढ़ा और आज वे ग्लोबल सिंगर बनकर फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। 4 अप्रैल को सिंगर अपना 42वां जन्मदिन मनाएंगे। जालंधर के रुरका कलां गांव के मूल निवासी गैरी संधू पढ़ाई में कमजोर थे और पिता एक ड्राइवर थे। परिवार संपन्न नहीं था और आमदनी कम होने की वजह से परिवार को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा। परिवार की परेशानियों को देखते हुए ही गैरी ने गायन में कुछ करने का सोचा। सिंगर पढ़ाई में पहले से कमजोर थे तो गायन में करियर बनाने का रास्ता खोजने लगे।

संधू घर में रेडियो पर गाना सुनते थे और फिर कई धार्मिक स्थलों पर जाकर गाते थे। सिंगर ने कविश्री शैली सीखने का फैसला किया और 13 साल की उम्र में गुरदीप सिंह से पंजाब के लोकगीत को सीखा, जिसके बाद बेहतर भविष्य और पैसे की तलाश ने उन्हें इंग्लैंड जाने पर मजबूर कर दिया। 10वीं कक्षा के बाद गैरी ने आगे पढ़ाई नहीं की और पढ़ाई के बदले काम को चुना।

इंग्लैंड में उन्होंने जीवन यापन करने के लिए कई अलग-अलग तरह के काम किए और पैसा जमा होने पर पहली बार साल 2010 में 'मैं नी पींदा' गाना रिलीज किया। इस गाने में पंजाबी वाइब और भांगड़ा स्टाइल ने फैंस को अपना दीवाना बना दिया, हालांकि इसी के साथ सिंगर को साल 2011 में भारत वापस भेज दिया गया। गैरी संधू पर यूके में अवैध रूप से रहने के आरोप लगे। उन्हें डिपोर्ट कर भारत भेज दिया गया। तब तक सिंगर के चार नए गाने रिलीज हो चुके थे और गैरी काफी पॉपुलर हो चुके थे।

इंग्लैंड से भारत आना सिंगर के लिए बड़ा झटका था, क्योंकि उन्हें सिर्फ डिपोर्ट नहीं किया गया था, बल्कि 8 साल का बैन भी लगाया गया था। भारत में रहकर डिप्रेशन महसूस करने लगे थे, लेकिन उनकी मां ने उनका हौसला बढ़ाया। साल 2017 में जैस्मीन सैंडलस के साथ गैरी का 'इलीगल वेपन' और 'बेबी' सुपरहिट रहा। इसके बाद उन्हें फिल्मों में गानों के ऑफर आने लगे। उन्होंने 'दे दे प्यार दे' के लिए 'हौली हौली' और वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर 'स्ट्रीट डांसर 3D' में तीन गानों 'सिप सिप 2.0', 'इलीगल वेपन 2.0', और 'कमिंग होम' में अपनी आवाज से फैंस को दीवाना बना दिया। उन्होंने खुद के सिंगल एल्बम भी रिलीज किए।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

रश्मिका मंदाना : पहली ही फिल्म से मिला हिट करियर और लाइफ पार्टनर, ऐसे टूटा रिश्ता कि बैन होने की आ गई नौबत

रश्मिका मंदाना : पहली ही फिल्म से मिला हिट करियर और लाइफ पार्टनर, ऐसे टूटा रिश्ता कि बैन होने की आ गई नौबत

राजकुमार राव के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'टोस्टर' का ट्रेलर आउट

राजकुमार राव के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'टोस्टर' का ट्रेलर आउट

कविता कौशिक ने बताया 'कप्तान' के लिए क्यों नहीं करनी पड़ी ज्यादा मेहनत

कविता कौशिक ने बताया 'कप्तान' के लिए क्यों नहीं करनी पड़ी ज्यादा मेहनत

मोनालिसा ने उठाए रजत दलाल की परवरिश पर सवाल, कहा—फेम पाने के लिए कर रहे घटिया हरकत

मोनालिसा ने उठाए रजत दलाल की परवरिश पर सवाल, कहा—फेम पाने के लिए कर रहे घटिया हरकत

'कसूर' से मिली फिल्म इंडस्ट्री में पहचान, कैंसर से जीती जंग, 'आफरीन' गर्ल की कहानी

'कसूर' से मिली फिल्म इंडस्ट्री में पहचान, कैंसर से जीती जंग, 'आफरीन' गर्ल की कहानी

पल्लवी जोशी : 90 के दशक में टेलीविजन पर किया राज, आज खुद फिल्मों का कर रहीं निर्माण

पल्लवी जोशी : 90 के दशक में टेलीविजन पर किया राज, आज खुद फिल्मों का कर रहीं निर्माण

'धुरंधर-2' एक हजार करोड़ के क्लब में शामिल, अभी नहीं तोड़ पाई 'पुष्पा-2' और 'बाहुबली-2' का कलेक्शन

'धुरंधर-2' एक हजार करोड़ के क्लब में शामिल, अभी नहीं तोड़ पाई 'पुष्पा-2' और 'बाहुबली-2' का कलेक्शन

बेटे को गले लगाकर मुस्कुराते नजर आए अल्लू अर्जुन, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीर

बेटे को गले लगाकर मुस्कुराते नजर आए अल्लू अर्जुन, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीर

थिएटर एक आईना है, जहां लोग मुझे नहीं, अपनी संभावनाओं को देखते हैं : अनुपम खेर

थिएटर एक आईना है, जहां लोग मुझे नहीं, अपनी संभावनाओं को देखते हैं : अनुपम खेर

कभी 15 लोगों के सामने गाया गाना, आज लाखों की भीड़ होती है इकट्ठी; जैस्मीन सैंडलस ने बताया अपना सफर

कभी 15 लोगों के सामने गाया गाना, आज लाखों की भीड़ होती है इकट्ठी; जैस्मीन सैंडलस ने बताया अपना सफर