Tuesday, May 26, 2026
BREAKING
भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत 2026 के अंत तक पूरी करने पर प्रतिबद्धता जताई क्यूबा के खिलाफ अमेरिकी धमकियों के बीच ब्राजील ने अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान और बातचीत का किया आग्रह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान समेत पांच देशों से की अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करने की मांग अदाणी ग्रीन एनर्जी ने दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल-लोकेशन बैटरी स्टोरेज सिस्टम शुरू किया कमजोर वैश्विक संकेतों से सपाट खुला शेयर बाजार, ऑयलएवंगैस स्टॉक्स पर दबाव 'सेवन एंड ए हाफ डेट्स' में संगीत कहानी की जान, असीस कौर बोलीं- ''प्यार मेरा' रिश्तों की नर्मी को दिखाता है' आईपीएल 2026: पहले क्वालिफायर में आरसीबी के सामने जीटी की मुश्किल चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड? समरदीप सिंह गिल ने शॉट पुट में जीता गोल्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालीफाई डैंड्रफ और खुजली से राहत दिलाने में छाछ मददगार, बालों की कई समस्याओं से दिलाती है छुटकारा देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य, बीते चार दिनों में 1.72 करोड़ से अधिक एलपीजी सिलेंडर डिलीवर हुए : केंद्र

राष्ट्रीय

गुलमर्ग में 300 पर्यटकों के सफल रेस्क्यू पर राजनाथ सिंह ने संयुक्त बचाव टीम की सराहना की

26 मई, 2026 01:12 PM

जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में गोंडोला (केबल कार) सेवा में तकनीकी खराबी के कारण केबिनों में हवा में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित बचाए जाने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुरक्षा बलों की प्रशंसा की है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, “गुलमर्ग में केबल कारों में फंसे 300 पर्यटकों का सफल बचाव हमारी आपदा राहत एजेंसियों की तत्परता, उनके पेशेवर रवैये, साहस और समन्वय को दर्शाता है। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और नागरिक प्रशासन की संयुक्त बचाव टीम ने इस चुनौतीपूर्ण अभियान को कुशलता और दृढ़ संकल्प के साथ अंजाम दिया। राष्ट्र इस बचाव अभियान में शामिल सभी कर्मियों के समर्पण और सेवा की सराहना करता है।”

दरअसल, सोमवार को गुलमर्ग गोंडोला की बेस स्टेशन से फेज-1 कोंगडोरी के बीच सेवा तकनीकी खराबी के कारण अचानक रुक गई थी। इससे कई पर्यटक हवा में लटकी केबल कारों में फंस गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस और गोंडोला प्रबंधन प्राधिकरण से सहायता मांगे जाने का संदेश मिलते ही भारतीय सेना तुरंत सक्रिय हो गई। बुटापथरी बटालियन क्षेत्र से विशेष बचाव दल रवाना किए गए, जिन्होंने खराब मौसम के बावजूद तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सेना के साथ-साथ एसडीआरएफ और अन्य नागरिक एजेंसियों ने भी संयुक्त अभियान चलाया।

राहत कार्य को और तेज करने के लिए गुलमर्ग एटीवी एसोसिएशन की अतिरिक्त गाड़ियों को भी लगाया गया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि गोंडोला सेवा को सामान्य होने में समय लगने की संभावना जताई गई थी। तकनीकी खराबी से कुल 65 केबल कारें प्रभावित हुई थीं।

इस खराबी के कारण घने बादलों, ठंडी हवाओं और खराब मौसम के बीच जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सोमवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई थी। प्रसिद्ध गुलमर्ग गोंडोला सेवा में आई इस तकनीकी खराबी से कई लोग परेशान हो गए।

बता दें कि गुलमर्ग रोपवे दुनिया के सबसे ऊंचे और लंबे केबल कार सिस्टम में से एक है। इसमें कुल 108 केबिन हैं और एक केबिन में 6 लोग बैठ सकते हैं। यहां हर साल गर्मियों के दिनों में भारी संख्या में पर्यटक छुट्टियां बिताने के लिए पहुंचते हैं। गुलमर्ग गोंडोला सेवा का लाभ उठाते हुए पर्यटक बर्फीली चोटियों के खूबसूरत दृश्यों का आनंद लेते हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत 2026 के अंत तक पूरी करने पर प्रतिबद्धता जताई

भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत 2026 के अंत तक पूरी करने पर प्रतिबद्धता जताई

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक से जोड़ें : सीएम योगी

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक से जोड़ें : सीएम योगी

कच्चा तेल सस्ता फिर भी ईंधन महंगा क्यों? कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कच्चा तेल सस्ता फिर भी ईंधन महंगा क्यों? कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण: राजनाथ सिंह समेत कई मुख्यमंत्रियों ने 26 मई 2014 को बताया ऐतिहासिक दिन

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण: राजनाथ सिंह समेत कई मुख्यमंत्रियों ने 26 मई 2014 को बताया ऐतिहासिक दिन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज तीन दिवसीय सिक्किम यात्रा पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज तीन दिवसीय सिक्किम यात्रा पर

‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2’ लॉन्च करेंगे अमित शाह, राजस्थान के 184 गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2’ लॉन्च करेंगे अमित शाह, राजस्थान के 184 गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

Quad Meeting : भारत ने इंडो-पैसिफिक को खुला और स्थिर बनाए रखने पर दिया जोर

Quad Meeting : भारत ने इंडो-पैसिफिक को खुला और स्थिर बनाए रखने पर दिया जोर

पीएम मोदी पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का विमोचन आज

पीएम मोदी पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का विमोचन आज

इबोला के बढ़ते मामलों पर समीक्षा बैठक, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा-भारत में अभी तक कोई मामला नहीं

इबोला के बढ़ते मामलों पर समीक्षा बैठक, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा-भारत में अभी तक कोई मामला नहीं

नई दिल्ली में आज क्वाड विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, कई रणनीतिक मुद्दों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली में आज क्वाड विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, कई रणनीतिक मुद्दों पर होगी चर्चा