Tuesday, March 31, 2026
BREAKING
गैंगस्टरों ते वार का 70वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 521 स्थानों पर छापेमारी; 214 गिरफ्तार मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पंजाब हर परिवार को 10 लाख रुपये वार्षिक कैशलेस स्वास्थ्य कवर देने वाला देश का पहला राज्य बना: डॉ. बलबीर सिंह नंगल झील पर उत्तरी भारत का पहला ग्लास ब्रिज बनेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को बंद है शेयर बाजार, कमोडिटी मार्केट में शाम में होगा कारोबार महंगाई से लेकर धीमी आर्थिक वृद्धि तक, पश्चिम एशिया संकट वैश्विक अर्थव्यवस्था को कई तरह से करेगा प्रभावित: आईएमएफ भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान: रिपोर्ट केंद्र ने छोटी बचत योजनाओं में अप्रैल-जून के लिए ब्याज दरों को स्थिर रखा आरबीआई ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक पर लगाया 31.80 लाख रुपए का जुर्माना शरीर में इन हार्मोन्स के बदलाव से बढ़ती हैं पीरियड्स की दिक्कतें, हो सकती है गंभीर समस्या बेहतर रक्त संचार और आत्मविश्वास के लिए अपनाएं शीर्षासन

राष्ट्रीय

गुरेज मुठभेड़ में ‘ह्यूमन GPS’ बागू खान ढेर, जम्मू-कश्मीर में करवा चुका था 100 घुसपैठ

30 अगस्त, 2025 09:22 PM

श्रीनगर। सुरक्षा लों ने दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों में से एक की पहचान बागू खान के रूप में की है, जिसे नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के रास्तों की गूढ़ जानकारी के कारण ‘मानव जीपीएस’ के रूप में जाना जाता था। सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि शीर्ष गाइड खान लगभग 100 घुसपैठ की कोशिशों में मदद करने के लिए दशकों से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। मूल रूप से बांदीपोरा जिले का निवासी खान 1995 में हथियारों का प्रशिक्षण लेने के लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) गया था। उसी समय से वह गुरेज सेक्टर में घुसपैठियों का मार्गदर्शन के तौर पर सक्रिय था।

एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा, “उसे गुरेज सेक्टर की अच्छी तरह से जानकारी थी और वह यहां से आतंकवादियों की घुसपैठ कराने में अहम भूमिका निभाता था।” उन्होंने खान के मारे जाने को सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी बताया। अधिकारियों ने बताया कि 1995 में पीओके में घुसने के बाद खान शुरुआत में हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़ा था। उन्होंने कहा, “वह कुछ समय तक हिज्बुल के साथ रहा, लेकिन बाद में पहाड़ी दर्रों की अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करते हुए उसने कई आतंकवादी समूहों के साथ काम किया। हर रास्ते से वह अच्छी तरह से वाकिफ होने के कारण उसे ‘मानव जीपीएस’ उपनाम मिला था।” उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि मारा गया दूसरा आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक था। बागू के पास से मिले पहचान पत्र से पता चला कि वह पाकिस्तान का निवासी था।

गौरतलब है कि सुरक्षा बलों ने 28 अगस्त को गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ को नाकाम किया था और दो आतंकवादियों को मार गिराया था।
सेना ने कहा कि यह संयुक्त अभियान जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में दी गई विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया गया था। सतर्क सैनिकों ने नौशेरा नर इलाके में संदिग्ध हलचल देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी। इसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों मारे गए।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही