Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

गुरु अमरदास जी के प्रकाश पर्व पर ओम बिरला और अमित शाह समेत कई नेताओं ने किया नमन

30 अप्रैल, 2026 01:09 PM

सिख पंथ के तृतीय गुरु श्री अमरदास जी का गुरुवार को प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें नमन किया है। ओम बिरला ने कहा कि उनकी शिक्षाएं हमें निस्वार्थ सेवा, सत्य के मार्ग पर चलने और मानवता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देती हैं।

स्पीकर ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "सिख पंथ के तृतीय गुरु श्री अमरदास जी के प्रकाश पर्व पर भावपूर्ण नमन और हार्दिक बधाई। श्री गुरु अमरदास जी ने अपने जीवन से समानता, सेवा और विनम्रता के उच्च आदर्श स्थापित किए। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाते हुए स्त्री-पुरुष समानता, छुआछूत के उन्मूलन और मानवीय गरिमा के संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं हमें निस्वार्थ सेवा, सत्य के मार्ग पर चलने और मानवता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देती हैं।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, "स्नेह, समानता और विनम्रता को भक्ति का सच्चा मार्ग बताने वाले सिख धर्म के तीसरे गुरु, श्री गुरु अमरदास जी ने मानव को अहंकार त्यागकर सेवा, समर्पण और नाम सिमरन का पथ अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने महिलाओं को समाज में सम्मान और समान अधिकार दिलाने की दिशा में क्रांतिकारी पहल की। गुरु साहिब का दिव्य जीवन और उनके उच्च आदर्श समस्त मानव समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

श्री गुरु अमरदास जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।"

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, "श्री गुरु अमरदास जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। गुरु अमरदास जी को कोटि-कोटि नमन।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पोस्ट किया, "मानवता के मार्गदर्शक, शांति के पुंज और सिखों के तीसरे गुरु श्री गुरु अमर दास जी के प्रकाश पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। गुरु साहिब ने हमें निस्वार्थ सेवा, समानता और 'पहले पंगत, पाछे संगत' का मार्ग दिखाया। आइए, उनके पवित्र चरणों में नमन करें और उनके बताए सत्य व संतोष के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "समस्त प्रदेशवासियों को सिख पंथ के तृतीय गुरु, श्री गुरु अमरदास जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। गुरु साहिब ने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध मुखर आवाज उठाई और पंगत-संगत की गौरवमयी परंपरा के माध्यम से समाज को एकता के सूत्र में पिरोया। निस्वार्थ सेवा और समर्पण से आलोकित उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का पुंज है। धन्य-धन्य गुरु साहिब के चरणों में कोटि-कोटि नमन।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे