Tuesday, November 24, 2026
BREAKING
• 'पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी', अकाली दल के साथ गठबंधन पर भाजपा नेताओं का दावा • नशा, गैंगस्टर और आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाएगा भाजपा-शिअद गठबंधन : केवल सिंह ढिल्लों • सुखबीर बादल ने कहा- ‘अकाली दल-भाजपा के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव’, नितिन नवीन बोले- ‘पंजाब में बढ़ेगी ताकत’ • शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अमित शाह ने किया ऐलान • हिमाचल में सेना पर टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान, शिमला-ऊना और मंडी में भाजयुमो का प्रदर्शन • हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड • गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में रहेगा अकाली दल और CM भी अकाली दल का ही होगा : अमित शाह • 1,000 ई-बसें खरीदेगा हिमाचल, HRTC को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम • डिजिटल वैन के माध्यम से लोगों को जनगणना के बारे में किया जा रहा है जागरूक • गुरदासपुर और बटाला में दो दिवसीय विशेष तलाशी अभियान चलाया; 248 व्यक्ति गिरफ्तार, 1.9 किलोग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब

गुरदासपुर और बटाला में दो दिवसीय विशेष तलाशी अभियान चलाया; 248 व्यक्ति गिरफ्तार, 1.9 किलोग्राम हेरोइन बरामद

24 नवंबर, 2026 06:45 PM

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब में कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और नशों के खात्मे के लिए गुरदासपुर और बटाला जिलों में दो दिवसीय विशेष ‘घेराबंदी एवं तलाशी अभियान’ (कासो) चलाया गया।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर रविवार और सोमवार को चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशों और अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगाना तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना है। संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में इस अभियान की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए गए थे।

दो दिनों तक चले इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 280 वांछित अपराधियों से जुड़े 53 संवेदनशील ठिकानों पर छापेमारी की और 248 व्यक्तियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया। पुलिस टीमों ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1.9 किलोग्राम हेरोइन, 1,500 रुपये की ड्रग मनी और तीन पिस्तौल भी बरामद किए।

विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) प्रवीण सिन्हा, जो स्वयं इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं, ने बताया कि इस विशेष मुहिम का उद्देश्य पूरे आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश कर उसे पूरी तरह ध्वस्त करना है। इसके तहत नेटवर्क में शामिल अपराधियों, उनके सहयोगियों, सप्लायरों, नशा खरीदने वालों, वित्तीय सहायता देने वालों, मददगारों और अपराधियों को पनाह देने वालों की पहचान करने के साथ-साथ उनके छिपने के ठिकानों का पता लगाकर वांछित अपराधियों को कानून के अनुसार गिरफ्तार करना सुनिश्चित किया जाएगा।

विशेष डीजीपी ने कहा कि विशेष घेराबंदी एवं तलाशी अभियान आगे भी जारी रहेंगे और राज्य के शेष जिलों में इन्हें चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए प्रत्येक जिले को अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध करवाया जाएगा।

इस दौरान पंजाब पुलिस ने नशों के विरुद्ध अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 633वें दिन भी जारी रखा। आज 153 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 14.3 किलोग्राम हेरोइन, 4.9 किलोग्राम अफीम, 288 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 4,100 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही पिछले 633 दिनों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 95,059 हो गई है। नशामुक्ति प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने आज 47 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया।

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान भी अपने 308वें दिन जारी रहा। इस दौरान पुलिस टीमों ने 201 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और एक हथियार बरामद किया। इस अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 86,259 हो गई है। इसके अतिरिक्त 238 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि तीन व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान सात भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

'पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी', अकाली दल के साथ गठबंधन पर भाजपा नेताओं का दावा

'पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी', अकाली दल के साथ गठबंधन पर भाजपा नेताओं का दावा

नशा, गैंगस्टर और आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाएगा भाजपा-शिअद गठबंधन : केवल सिंह ढिल्लों

नशा, गैंगस्टर और आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाएगा भाजपा-शिअद गठबंधन : केवल सिंह ढिल्लों

सुखबीर बादल ने कहा- ‘अकाली दल-भाजपा के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव’, नितिन नवीन बोले- ‘पंजाब में बढ़ेगी ताकत’

सुखबीर बादल ने कहा- ‘अकाली दल-भाजपा के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव’, नितिन नवीन बोले- ‘पंजाब में बढ़ेगी ताकत’

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अमित शाह ने किया ऐलान

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अमित शाह ने किया ऐलान

गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में रहेगा अकाली दल और CM भी अकाली दल का ही होगा : अमित शाह

गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में रहेगा अकाली दल और CM भी अकाली दल का ही होगा : अमित शाह

डिजिटल वैन के माध्यम से लोगों को जनगणना के बारे में किया जा रहा है जागरूक

डिजिटल वैन के माध्यम से लोगों को जनगणना के बारे में किया जा रहा है जागरूक

27 नवंबर को प्रदेशभर में होगा सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन

27 नवंबर को प्रदेशभर में होगा सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन

ईडी जांच पर सुनील जाखड़ का दावा, पंजाब में भ्रष्टाचार की परतें खुलनी बाकी

ईडी जांच पर सुनील जाखड़ का दावा, पंजाब में भ्रष्टाचार की परतें खुलनी बाकी

पंजाब के लिए भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में घोषित की 16 सदस्यीय चुनाव समिति

पंजाब के लिए भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में घोषित की 16 सदस्यीय चुनाव समिति

भाजपा-अकाली गठबंधन पर सचिन पायलट का वार, बोले- साढ़े 5 साल अलग रहे, अब कैसी मजबूरी?

भाजपा-अकाली गठबंधन पर सचिन पायलट का वार, बोले- साढ़े 5 साल अलग रहे, अब कैसी मजबूरी?