Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

गुजरात पूछ रहा है ‘किसानों का कर्ज़ माफ़ और मादक पदार्थ का कारोबार साफ़' क्यों नहीं: राहुल

02 दिसंबर, 2025 06:43 PM

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में पार्टी की ‘जन आक्रोश यात्रा' का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि प्रदेश के लोग पूछ रहे हैं कि ‘डबल इंजन सरकार' ने किसानों का कर्ज माफ और मादक पदार्थ का कारोबार साफ क्यों नहीं किया। उन्होंने यह दावा भी किया कि पिछले कुछ वर्षों से प्रदेश के युवाओं का भविष्य मादक पदार्थों और अपराध की अंधेरी दुनिया की ओर धकेला जा रहा है।

राहुल गांधी ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘गुजरात में चल रही कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं के दौरान लोगों ने खासकर महिलाओं ने बार-बार कहा है कि राज्य में बढ़ते नशे, अवैध शराब और अपराध ने उनके जीवन में असुरक्षा को गहरा दिया है।'' उन्होंने दावा किया कि गुजरात महात्मा गांधी और सरदार पटेल की वह धरती है, जहां सत्य, नैतिकता और न्याय की परंपरा रही है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से प्रदेश के युवाओं का भविष्य ड्रग्स और अपराध की अंधेरी दुनिया की ओर धकेला जा रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘महिलाएं बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर रही हैं, क्योंकि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है और उन्हें सिर्फ़ उपेक्षा मिल रही है।

गुजरात पूछ रहा है कि भाजपा सरकार चुप क्यों है? वह कौन भाजपाई मंत्री है जिसके संरक्षण में यह सब चल रहा है? गुजरात के गद्दारों को क्यों बचाया जा रहा है?'' उन्होंने कहा कि एक और बड़ा मुद्दा जो यात्रा के दौरान हर बैठक में सामने आया, वह किसानों का है। राहुल गांधी का कहना है, ‘‘हाल की भीषण बाढ़ ने हजारों गुजराती परिवारों को तबाह कर दिया और किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। जब मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो राहत पैकेज की बातों की रट रुकती नहीं थी।'' उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘आज गुजरात डूबा है, डबल इंजन सरकार है, वे प्रधानमंत्री हैं, और न पर्याप्त राहत दिख रही है, न संवेदना।''

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘गुजरात में भयानक जनाक्रोश है। हर परिवार अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है। हर परिवार पूछ रहा है कि किसानों का कर्ज़ माफ़ क्यों नहीं किया, ड्रग्स का कारोबार साफ़ क्यों नहीं किया?'' राहुल गांधी ने जोर देकर कहा, ‘‘कांग्रेस जनता की बात सुनती रहेगी और भाजपा सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार को लगातार उजागर करती रहेगी।''

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस