Sunday, March 22, 2026
BREAKING
अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें होर्मुज में धमाका: UAE तट पर जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमले से हिला वैश्विक तेल मार्ग US संसद में फिर गूंजा 1971 का काला सच: सीनेटर ने पाक सेना की खोली पोल, कहा- बंगाली हिंदुओं पर अत्याचार ‘नरसंहार घोषित करो’ मिडिल ईस्ट जंग का चौथा सप्ताह: ईद की रात ईरान पर भीषण बमबारी से तबाही, मौतों का आंकड़ा 1500 पार Flights Charges Hike: हवाई सफर होगा महंगा! 1 अप्रैल से बढ़ सकते हैं फ्लाइट टिकट के दाम, आज ही कर लें बुकिंग LPG ATM: सिलेंडर बुकिंग का झंझट खत्म! इस शहर में खुला देश का पहला गैस ATM, 24 घंटे मिलेगी सर्विस Gold Silver Prices : एक हफ्ते में चांदी ₹32,700 सस्ती... सोने में भी आई बड़ी गिरावट, क्या अभी और सस्ते होंगे दोनो धातु? UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: अब बिना इंटरनेट ऐसे भेजें पैसे, जानिए आसान तरीका

मनोरंजन

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

21 मार्च, 2026 08:00 PM

मुंबई : पंजाबी और बॉलीवुड रैपर बादशाह अपने हालिया बैन सॉन्ग 'टटीरी' के लिए विवादों में फंसे हैं। रैपर के खिलाफ दो एफआईआर हरियाणा में दर्ज हो चुकी हैं और राष्ट्रीय महिला आयोग रैपर समेत गाने से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ समन जारी कर चुका है। इस विवाद के बीच रैपर लंदन की सैर पर निकल चुके हैं और अपने आगामी शो के लिए मशहूर कॉन्सर्ट वेन्यू 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने की तैयारियों में जुट चुके हैं। रैपर ने सोशल मीडिया लंदन के सैर-सपाटे की फोटोज शेयर की है जिसमें वो गाड़ी में बैठे लंदन की सड़कों पर ड्राइव कर रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में कॉन्सर्ट वेन्यू 'द ओ2 एरीना' की झलक दिखाई है। 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करना हर सिंगर का सपना होता है क्योंकि ये संगीत की दुनिया से जुड़े लोगों का सबसे बड़ा मंच कहा जाता है। यह दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी इमारत है और उसमें बैठने वाली की क्षमता 20 हजार से अधिक है। खास बात यह है भी बादशाह पहले भारतीय रैपर हैं, जिन्हें 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मौका मिला है।

बादशाह का कॉन्सर्ट 22 मार्च को होने वाला है और ऑनलाइन टिकट भी हाउसफुल हो रही हैं। बादशाह लंदन में इतिहास रचने वाले हैं और यहां देशभर में उनका विरोध रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले में बादशाह (गायक और गीतकार), माही संधू (निर्देशक), जोबन संधू (निर्देशक) और हितेन (निर्माता) के खिलाफ समन जारी कर दिया है और सभी को 25 मार्च को आयोग के सामने संबधित दस्तावेज के साथ पेश होना होगा।
बता दें कि बादशाह के गाने 'टटीरी' भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है और रैपर ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग ली है। उनका कहना है कि उनका उद्देश्य फैंस और खासकर हरियाणा के लोगों का दिल दुखाना नहीं था और वे सभी की भावनाओं का सम्मान भी करते हैं। हालांकि इसी के साथ उनकी गिरफ्तारियों की संभावना भी बनी हुई हैं। हरियाणा के महिला आयोग की अध्यक्ष ने साफ कहा था कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और रैपर की गिरफ्तारी भी जल्द होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास

तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक

तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक

अभिनेता कमल हासन को मिला प्रतिष्ठित पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड

अभिनेता कमल हासन को मिला प्रतिष्ठित पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड

राम गोपाल ने थपथपाई आदित्य की पीठ, कहा- 'धुरंधर' हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ा बदलाव

राम गोपाल ने थपथपाई आदित्य की पीठ, कहा- 'धुरंधर' हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ा बदलाव

रणवीर सिंह की 'रॉ पावर' के मुरीद हुए साउथ सुपरस्टार्स, 'धुरंधर' को बताया भारतीय सिनेमा का मास्टरपीस

रणवीर सिंह की 'रॉ पावर' के मुरीद हुए साउथ सुपरस्टार्स, 'धुरंधर' को बताया भारतीय सिनेमा का मास्टरपीस

जुबीन गर्ग मौत मामले में तेज होगी सुनवाई, फास्ट-ट्रैक कोर्ट रोजाना करेगा ट्रायल

जुबीन गर्ग मौत मामले में तेज होगी सुनवाई, फास्ट-ट्रैक कोर्ट रोजाना करेगा ट्रायल

'धुरंधर 2' के क्रेज के बीच दिल्ली पुलिस का अनोखा संदेश, फिल्म के सीन से दी 'नशे को ना' कहने की सीख

'धुरंधर 2' के क्रेज के बीच दिल्ली पुलिस का अनोखा संदेश, फिल्म के सीन से दी 'नशे को ना' कहने की सीख