Saturday, April 11, 2026
BREAKING
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; 'सेहत कार्ड' के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह मान सरकार का बड़ा फैसला; विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए संचार की बाधाएं होंगी दूर गैंगस्टरों ते वार का 80वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 449 स्थानों पर छापेमारी; 262 गिरफ्तार नई औद्योगिक नीति 2026 से उद्योगों को मिलेगी बड़ी राहत – मंत्री संजीव अरोड़ा लोगों की अदालत में हार चुका अकाली दल अब परमात्मा की अदालत में भी हारेगा: भगवंत सिंह मान पंजाब सरकार के फसल अवशेष प्रबंधन प्रयासों को मिली बड़ी सफलता: पराली जलाने की घटनाओं में 94 प्रतिशत कमी पर मिला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार भारत के विकास मॉडल की विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा ने की सराहना, PM Modi ने की पोस्ट शेयर गगनयान मिशन 2027 में होगा लॉन्च, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसरो को आईएडीटी-02 के सफल समापन पर दी बधाई हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा के लिए किया गया नामित Abbas Araghchi का अमेरिका को संदेश: ‘Donald Trump, Benjamin Netanyahu को कूटनीतिक प्रक्रिया खत्म करने से रोकें’

मनोरंजन

'गिन्नी वेड्स सनी-2' का ट्रेलर रिलीज, रोमांस और कॉमेडी का दिखा तड़का

10 अप्रैल, 2026 05:25 PM

मुंबई : अविनाश तिवारी और मेधा शंकर अभिनीत रोमांटिक फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी-2' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया। यह फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा का मिश्रण है, जिसके ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 2 मिनट 36 सेकंड के ट्रेलर में अविनाश पहलवान के रोल में नजर आ रहे हैं, तो मेधा मॉडर्न लड़की की भूमिका में हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अविनाश के पहलवानी और दुकान के काम के कारण रिश्तों में अड़चनें आती हैं। मेधा शंकर काफी मॉडर्न हैं और कॉल सेंटर में काम करती हैं, जिसके कारण उसे सही रिश्ता नहीं मिल पाता। इसमें दोनों के माता-पिता एक योजना बनाते हैं। वे अपने बच्चों की सच्चाई बताए बिना शादी तय कर देते हैं। शादी से पहले अविनाश और मेधा एक-दूसरे से झूठ बोलते हैं, जहां मेधा सीधी-सादी लड़की का लुक अपनाती है, जबकि अविनाश बताता है कि उनका एक स्टार्टअप है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब दोनों को एक-दूसरे की सच्चाई पता चल जाती है।

ट्रेलर में अविनाश पहलवानी के अंदाज में ताकतवर और मजाकिया दिख रहे हैं, तो वहीं मेधा शंकर का मॉडर्न स्टाइल और कॉन्फिडेंस स्क्रीन पर खूब छा रहा है। फिल्म रोमांटिक कॉमेडी के साथ-साथ पारिवारिक रिश्तों की नोक-झोंक और भावनाओं को भी अच्छे से दिखाती है।

रोमांटिक-कॉमेडी सीक्वल 'गिन्नी वेड्स सनी 2' जी स्टूडियोज की फिल्म है। इसके निर्माता विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल हैं। इसमें प्रशांत झा ने लेखन और निर्देशन किया है। फिल्म में मेधा और अविनाश के अलावा, लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, और अन्य कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह फिल्म साल 2020 में आई विक्रांत मैसी और यामी गौतम की 'गिन्नी वेड्स सनी' का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन पुनीत खन्ना ने किया था। यह फिल्म दिल्ली के बैकग्राउंड पर आधारित थी, जिसमें एक सुलझी हुई लड़की (गिन्नी) और एक बेताब प्रेमी (सनी) की कहानी को दिखाया गया था।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

‘टटीरी’ विवाद के बाद बादशाह ने गाने को नए अंदाज में रिलीज करने की घोषणा, इस दिन देख सकेंगे

‘टटीरी’ विवाद के बाद बादशाह ने गाने को नए अंदाज में रिलीज करने की घोषणा, इस दिन देख सकेंगे

पहले ही इम्प्रेशन में बाज़ी मार गए एटली; राका को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज़

पहले ही इम्प्रेशन में बाज़ी मार गए एटली; राका को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज़

अनंत अंबानी की पीठ पर चढ़े सलमान खान, बोले- लिख लो, यह आदमी देश को भी उठाएगा

अनंत अंबानी की पीठ पर चढ़े सलमान खान, बोले- लिख लो, यह आदमी देश को भी उठाएगा

राघव चड्ढा ने संजय दत्त को बताया बेहतरीन इंसान, मुलाकात की तस्वीर शेयर कर की तारीफ

राघव चड्ढा ने संजय दत्त को बताया बेहतरीन इंसान, मुलाकात की तस्वीर शेयर कर की तारीफ

ओटीटी पर क्रिएचर-ड्रामा का खजाना, ‘राका’ से पहले देखें ये 5 बेहतरीन फिल्में

ओटीटी पर क्रिएचर-ड्रामा का खजाना, ‘राका’ से पहले देखें ये 5 बेहतरीन फिल्में

छोटे उस्तादों के साथ थिरकीं नीरू बाजवा, 'जवाक' के सेट से शेयर की मस्ती भरी झलक

छोटे उस्तादों के साथ थिरकीं नीरू बाजवा, 'जवाक' के सेट से शेयर की मस्ती भरी झलक

'है जवानी तो इश्क होना है' से सामने आई वरुण-मृणाल की झलक, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

'है जवानी तो इश्क होना है' से सामने आई वरुण-मृणाल की झलक, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अर्जुन रामपाल ने लेडी लव गैब्रिएला पर लुटाया प्यार, खास वीडियो किया शेयर

अर्जुन रामपाल ने लेडी लव गैब्रिएला पर लुटाया प्यार, खास वीडियो किया शेयर

कॉकटेल-2 के नए गाने 'जब तलक' ने ऑन किया वेकेशन मोड, 'तुम ही हो बंधु' की वाइब

कॉकटेल-2 के नए गाने 'जब तलक' ने ऑन किया वेकेशन मोड, 'तुम ही हो बंधु' की वाइब

राजपाल यादव ने अवॉर्ड शो विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोले-ये सिर्फ एक एक्ट था, किसी को गलत ना समझें

राजपाल यादव ने अवॉर्ड शो विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोले-ये सिर्फ एक एक्ट था, किसी को गलत ना समझें