Monday, October 19, 2026
BREAKING
• भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा • गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए • हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा • Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम • हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट • गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग • जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की • जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत • गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल • स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

पंजाब

गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल

19 अक्टूबर, 2026 05:52 PM
चंडीगढ़/पटियाला : पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने आज यहां सरकारी राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन लहरागागा विधानसभा क्षेत्र के गांव अलीशेर के घायल मनरेगा कर्मियों का हाल-चाल जाना। दोनों मंत्रियों ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उपचार कर रहे डॉक्टरों को निर्देश दिए कि सभी मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं तथा उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न आने दी जाए।

डॉ. बलबीर सिंह और बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही घायलों का इलाज भी पंजाब सरकार द्वारा मुफ्त करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती मनरेगा कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी की जाएगी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि यह हादसा 18 अक्टूबर को शाम करीब साढ़े चार बजे जाखल-लहरागागा सड़क पर गांव अलीशेर में हुआ। उस समय मनरेगा कर्मी सड़क किनारे पौधे लगाने और सफाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान जब वे पानी पीने के लिए रुके, तो एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ कर्मियों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल पांच महिला कर्मियों को सरकारी राजिंदरा अस्पताल, पटियाला में भर्ती करवाया गया, जबकि शेष घायलों का संगरूर के सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मंत्रियों ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की सेहत में सुधार हो रहा है और वे खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की सहायता तथा उनके परिवार के सदस्यों की सुविधा के लिए संगरूर जिला प्रशासन द्वारा भी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि लापरवाही के कारण हुए इस हादसे में आठ परिवारों के घरों के चिराग बुझ गए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार कार चालक के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ. आर.पी.एस. सिबिया, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. विशाल चोपड़ा, बीडीपीओ भवानीगढ़ सुखविंदर सिंह टिवाणा, डॉ. परमजीत सिंह राजा और डॉ. विनोद डांगवाल भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की

जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की

जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत

जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान; वर्ष 2025 और जनवरी–जुलाई 2026 के दौरान 137 बाल विवाह रोके: डॉ. बलजीत कौर

बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान; वर्ष 2025 और जनवरी–जुलाई 2026 के दौरान 137 बाल विवाह रोके: डॉ. बलजीत कौर

डॉ. रवजोत सिंह ने विधानसभा क्षेत्र शामचुरासी के विकास कार्यों की समीक्षा की

डॉ. रवजोत सिंह ने विधानसभा क्षेत्र शामचुरासी के विकास कार्यों की समीक्षा की

परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह

परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह

अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता'

अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता'