Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

गल्फ में अब सऊदी अरब BOSS ! प्रिंस सलमान की धमकी पर झुका UAE, बिना शर्त यमन से सेना वापस बुलाई

31 दिसंबर, 2025 08:41 PM

यमन की आग अब सीधे गल्फ की सत्ता-संतुलन राजनीति तक पहुंच चुकी है। कभी यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद को अपना मेंटर मानने वाले सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MbS) अब स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि गल्फ में नेतृत्व का केंद्र रियाद ही होगा। यमन में हालिया घटनाक्रम इस बदले हुए समीकरण की सबसे बड़ी मिसाल बन गया है।

सिविल वॉर से जूझ रहे यमन में हालात उस वक्त विस्फोटक हो गए, जब सऊदी अरब ने मुकल्ला पोर्ट पर यूएई से जुड़े सैन्य जहाजों पर एयर स्ट्राइक कर दी। आरोप था कि ये जहाज साउदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (STC) को हथियार और बख्तरबंद वाहन मुहैया करा रहे थे। रियाद ने इसे अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की “रेड लाइन” बताते हुए यूएई को 48 घंटे के भीतर यमन से सेना हटाने का अल्टीमेटम दे दिया।

UAE झुका
सऊदी दबाव के आगे UAE ने बिना शर्त अपनी सेना वापस बुलाने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही क्राउन प्रिंस सलमान ने यह जता दिया कि गल्फ में अंतिम फैसला सऊदी अरब का होगा। यह घटना केवल यमन तक सीमित नहीं रही, बल्कि गल्फ सहयोग परिषद (GCC) के भीतर बढ़ते तनाव को भी उजागर कर गई।अल-जजीरा के मुताबिक, सऊदी गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने दावा किया कि मुकल्ला बंदरगाह पहुंचे जहाजों में 80 से ज्यादा सैन्य वाहन, हथियार और गोला-बारूद के कंटेनर थे, जिन्हें बिना सऊदी जानकारी के अल-रयान एयर बेस भेजा गया। सऊदी का आरोप है कि यूएई ने हदरमौत और महरा जैसे रणनीतिक प्रांतों में STC को सैन्य कार्रवाई के लिए उकसाया, जो सऊदी और ओमान की सीमाओं से सटे हैं।

बड़ा सवाल: गल्फ का ‘बिग ब्रदर’ कौन?
विश्लेषकों का मानना है कि यह टकराव मोहम्मद बिन सलमान की बढ़ती महत्वाकांक्षा को दर्शाता है। जहां पहले सऊदी-यूएई की साझेदारी मजबूत मानी जाती थी, वहीं अब नेतृत्व और वर्चस्व की होड़ खुलकर सामने आ गई है। UAE का झुकाव दक्षिण यमन समर्थक गुटों की ओर रहा है, जबकि सऊदी अरब एकीकृत यमन चाहता है। यही रणनीतिक मतभेद अब खुले सैन्य और कूटनीतिक संघर्ष में बदलते दिख रहे हैं। यूएई की वापसी से यमन में सऊदी स्थिति मजबूत जरूर होगी, लेकिन GCC की एकता, क्षेत्रीय स्थिरता और यमन संकट और जटिल हो सकते हैं। यह टकराव साफ संकेत देता है कि गल्फ राजनीति अब नए दौर में प्रवेश कर चुकी है, जहां सऊदी अरब खुद को निर्विवाद नेता के रूप में स्थापित करना चाहता है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर