Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

'गलत बोलने वाले नेताओं को 99 रुपये में पढ़ा देंगे', बिहार को 'बीड़ी' कहने पर खान सर का करारा जवाब

05 सितंबर, 2025 05:17 PM

पटना:  कांग्रेस की केरल इकाई द्वारा बिहार की तुलना 'बीड़ी' से किए जाने के बाद सियासी बयानबाजियां तेज हो गई हैं। इस बयान पर मशहूर शिक्षक खान सर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई नेता गलत तरीके से बोलता है, तो उन्हें हमारे पास भेजिए, हम उन्हें पढ़ा देंगे। खान सर ने इस दौरान कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी अपनी बेबाक राय व्यक्त की।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से शुक्रवार को खास बातचीत में खान सर ने जीएसटी सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्होंने छात्रों और शिक्षकों के लिए एक विशेष संदेश भी साझा किया, जिसमें शिक्षा के महत्व और नैतिक मूल्यों पर जोर दिया।

कांग्रेस की केरल इकाई की टिप्पणी पर खान सर ने कहा कि हम राजनीति नहीं करते, हम राजनीति पढ़ाते हैं। अगर कोई नेता गलत तरीके से बोलता है तो उन्हें हमारे पास भेजिए, हम उन्हें पढ़ा देंगे। जिनको शिक्षा की कमी है, उन्हें महज 99 रुपए में राजनीति पढ़ा देंगे। अगर उनके पास पैसे नहीं होंगे तो मुफ्त में पढ़ा देंगे। उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि बिहार को 'बीड़ी' से तुलना की जाए। जो भी ऐसा कर रहे हैं, उन्हें राजनीति सीखने की जरूरत है और हम सिखाने को तैयार हैं।

जीएसटी सुधारों पर टिप्पणी करते हुए खान सर ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी जी के इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान देने के लिए आभारी हैं। जहां लग्जरी सामान पर जीएसटी बढ़ाया गया। वहीं, हेल्थकेयर और शिक्षा से जुड़ी कुछ चीजों पर इसे कम किया गया। हमारी उम्मीद है कि 26 जनवरी तक, जब यह मुद्दा फिर उठेगा, तो शिक्षा पर 18 फीसदी जीएसटी या तो 5 फीसदी कर दिया जाए या पूरी तरह हटा दिया जाए। यह हमारी गुजारिश है और हमें विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी इसे जरूर सुनेंगे। हम पिछले एक साल से जीएसटी के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे, हर जगह इसकी बात कर रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री का धन्यवाद है कि उन्होंने शिक्षा और खासकर इंश्योरेंस में जीएसटी कम किया।

शिक्षक दिवस पर खान सर ने छात्रों को पढ़ाई पर फोकस रखने की अपील की। वहीं, शिक्षकों से उन्होंने कहा कि वे शिक्षा को व्यवसाय न बनाएं। सर्वपल्ली राधाकृष्णन को देखिए, उन्होंने शिक्षा को कभी व्यापार नहीं बनाया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित