Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

फीचर

गर्मियों में बेहद फायदेमंद परवल, कई फायदों का खजाना

30 मार्च, 2026 05:52 PM

नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में खानपान में सावधानी बरतना जरूरी है। कब्ज, गैस और अपच की समस्या से परेशान लोगों के लिए परवल की सब्जी बेहद कारगर है। पोषक तत्वों से भरपूर परवल को गर्मियों में अपने आहार में शामिल करने की सलाह हेल्थ एक्सपर्ट्स देते हैं। यह सब्जी पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है और कई स्वास्थ्य लाभ देती है। परवल का वैज्ञानिक नाम ट्राइकोसेन्थेस डायोइका रॉक्सब है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। परवल में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, साथ ही यह खून को शुद्ध करने में मददगार है।

रिसर्च के अनुसार, परवल प्रोटीन और विटामिन ए से भरपूर है। इसमें औषधीय गुण हैं, जो ब्लड शुगर और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक साबित होते हैं।

आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा पद्धति में परवल का विशेष महत्व है। प्राचीन ग्रंथ चरक संहिता में पीलिया समेत कई रोगों के इलाज के लिए परवल के फल और पत्तियों का उल्लेख मिलता है। इसे ‘तृप्तिघ्न’ भी कहा जाता है क्योंकि यह भोजन से तृप्ति दिलाने में मदद करता है।

आयुर्वेद के अनुसार परवल कफ और पित्त दोष को संतुलित रखता है। यह मुंहासे, पित्त, खुजली और प्यास बुझाने में भी उपयोगी है। गर्मियों में कब्ज और अपच आम समस्या है। परवल का फाइबर पेट साफ रखता है और गैस की समस्या कम करता है। इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर ज्यादा होता है। इसके नियमित सेवन से वजन संतुलित रहता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए परवल फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर को संतुलित रखने में सहायता करता है।

परवल त्वचा के लिए फायदेमंद है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर परवल चेहरे पर रौनक बनाए रखता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है। इम्युनिटी बढ़ाता है, साथ ही अन्य पोषक तत्व प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।

परवल को कई तरीकों से खाया जा सकता है। इसे सब्जी, भुजिया, चोखा, सूप, करी, अचार या मिठाई के रूप में तैयार किया जाता है। गर्मियों में हल्की परवल की सब्जी बनाकर खाना सबसे अच्छा रहता है। हालांकि, परवल सभी के लिए उपयुक्त नहीं है। कुछ लोगों को इससे परहेज करना चाहिए। इसलिए डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही इसका सेवन करें।

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

पहली बार मां बनी हैं तो ये 5 चीजें ना करें, घर के काम हो जाएंगे कम

पहली बार मां बनी हैं तो ये 5 चीजें ना करें, घर के काम हो जाएंगे कम

बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ने की वजह सिर्फ बच्चे नहीं, नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ने की वजह सिर्फ बच्चे नहीं, नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

काम की बात: सिर्फ एसी-फ्रिज नहीं, आपकी ये 7 आदतें भी बढ़ा रही हैं बिजली का बिल

काम की बात: सिर्फ एसी-फ्रिज नहीं, आपकी ये 7 आदतें भी बढ़ा रही हैं बिजली का बिल

भारत ने पहली तिमाही में लगभग 10 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्मार्टफोन का किया निर्यात

भारत ने पहली तिमाही में लगभग 10 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्मार्टफोन का किया निर्यात

इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण

इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण

‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’: अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’: अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

आत्मनिर्भर भारत को नई मजबूती, स्वदेशी युद्धपोतों से सशक्त हो रहा भारतीय नौसेना बेड़ा

आत्मनिर्भर भारत को नई मजबूती, स्वदेशी युद्धपोतों से सशक्त हो रहा भारतीय नौसेना बेड़ा

विश्व नेत्रदान दिवस: रोशनी बांटने का संकल्प, लाखों लोगों की जिंदगी बदल सकता है एक फैसला

विश्व नेत्रदान दिवस: रोशनी बांटने का संकल्प, लाखों लोगों की जिंदगी बदल सकता है एक फैसला

एआई बना हाथियों का रक्षक, कोयंबटूर रेलवे ट्रैक पर ढाई साल से एक भी मौत नहीं

एआई बना हाथियों का रक्षक, कोयंबटूर रेलवे ट्रैक पर ढाई साल से एक भी मौत नहीं

पोछे के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, फर्श पर आएगी कांच जैसी चमक

पोछे के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, फर्श पर आएगी कांच जैसी चमक